IND vs SL T20I: पहले मैच में ईशान को मिले एक साथ ये 3 अवार्ड, भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से रौंदा 

0
74
views
IND vs SL T20I: Ishan got these 3 awards together in the first match
PC: Hotstar

भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का पहला टी20 मुकाबला लखनऊ स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में ईशान किशन (89) रन की पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 137/6 रन पर सिमट गई। वहीं ईशान किशन को इस मैच में 3 अवार्ड मिले, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

एक साथ मिले तीन अवार्ड

रोहित शर्मा के चयन को ठीक ठहराते हुए ईशान ने शानदार पारी खेली जहां उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। हालांकि वह शतक अपना पूरा कर सकते थे लेकिन कैच हुए। इसके साथ ही उन्होंने मैच में तीन अवार्ड मिले। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

मैन ऑफ द मैच

ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया । ईशान ने  56 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 158.9 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाये ।

अम्बुजा अटूट  जोड़ी अवार्ड

रोहित शर्मा और ईशान की जोड़ी को अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड से नवाज़ा गया जहाँ दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई थी ।1 लाख की इनामी राशि प्रदान की गई ।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच

ईशान किशन  को हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां ईशान ने मैच में  3 छक्के जड़े।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। जहां रोहित शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली.  जहां उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की ओर से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं । श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 28 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा एवं इशान किशन की साझेदारी

गौरतलब है कि ले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 73 गेंदों पर 111 रनों की आतिशी साझेदारी हुई। जहां दोनो ने मिलकर अच्छी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्तिथि में रखा।

श्रीलंका के सलामी गेंदबाजों पर टूटे भारतीय बल्लेबाज़

श्रीलंका की ओर से केवल 2 गेंदबाजों को सफलता मिली जहां कुमारा तथा शनाका का को एक-एक सफलता हाथ लगी। श्रीलंका के तीन टॉप गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई जहां 10 से अधिक इकोनॉमी में गेंदबाजी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here