INDvsWI: भारत ने 62 रनों से श्रीलंका को रौंदा, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, देखें स्कोर कार्ड

0
81
views
INDvsWI: India beat Sri Lanka by 62 runs, got man of the match
PC: HotStar

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लखनऊ में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका की टीम को 62 रनों से रौंद कर 1-0 से सीरीज पर बढ़त हासिल कर लिया है । वहीं यह भारतीय टीम की लगातार 10वीं टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 137/6 रन बना पाई ।इस तरह से भारतीय टीम ने 62 रनों से जीत हासिल कर श्रीलंका से सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी

भारतीय टीम की शुरुआत शानदार  रही जहां पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी रोहित और ईशान में हुई । सलामी बल्लेबाज़  ईशान किशन ने अपनी छाप छोड़ी जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों का सामना करते हुए आतिशी 89 रनों की पारी खेली । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 10 चौका जड़ा ।

वहीं रोहित शर्मा ने ईशान किशन  के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दी। श्रेयस ने 28 गेंद पर 57 रन बनाये । भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों 199 रन बनाये ।

श्रीलंका के गेंदबाजी

श्रीलंका  की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शनाका ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं कुमारा ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।

श्रीलंका  की बल्लेबाजी

श्रीलंका  की बल्लेबाजी की बात की जाए तो श्रीलंका की तरफ से असंलंका ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। वहीं चमेरा  ने 14 गेंद पर 24 रन तथा करुणारत्ने  ने 14 गेंद पर 21 रन बनाये ।

भारतीय गेंदबाजी

भारत की ओर से 7 गेंदबाज़ को परखा गया . जहाँ भारत की और से भुवनेश्वर  ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए ।वहीं वेंकटेश ने 3 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किये । जडेजा और चहल को भी एक-एक सफलता हाथ लगी .

मैन ऑफ द मैच

ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया , जहाँ उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए । 56 गेंद पर 89 रन की पर खेली । यह भारत की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 10 वीं जीत है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here