video : विश्व के नंबर 1 आलराउंडर प्लेयर शाकिब अल हसन ने किया फील्ड पर शर्मसार करने वाली यह हरकत , जानिए पूरी खबर

0
91
views
shakib controversy

बंगलदेश के धाकड़ प्लेयर शाकिब अल हसन का पीछे विवाद नहीं छोड़ रहा है। एक बार फिर वह अपने फील्ड पर किये गए गलत बर्ताव के वजह से चर्चा में आ गए हैं ।

बांग्लादेश क्रिकेट के  लोकप्रिय प्लेयर होने के बादजूद उनका फील्ड पर किया गया गलत बर्ताव फैंस को बिलकुल नहीं भा रहा है । दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर एक बार फिर से विवादों के घिरे में आ गए हैं।बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शुक्रवार को ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के सौरन दौरान अपील करने के बाद अंपायर के सामने दो बार अपना आपा खो बैठे।

ऑलराउंडर प्लेयर शाकिब महज दो ओवर के अंतराल में खुद पर नियंत्रण खोते हुए दो बार अंपायर से भीड़ गए, जिसकी आलोचना पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है ।

बांग्लादेश प्रीमियम लीग में अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेलते हुए, अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू की अपील को खारिज करने के बाद शाकिब ने गुस्से में स्टंप्स को लात मारी और अंपायर से बहस करने लगे , आलम यह  था की अंपायर को दो कदम पीछे हटकर कर उनसे बात करना पड़ा । यही पर शाकिब रुके नहीं महज  2 ओवर के बाद फिर से यह घटना घाटी ।

जहाँ अंपायर ने बारिश के वजह से खेल को रोक दिया और फिर क्या था शाकिबek बार फिर अंपायर के सामने तीनो स्टंप्स को उखाड़ कर पिच पर पटक दिया और अंपायर से बहस करने लगे । शाकिब अपना आपा खो चुके थे ।

ट्वीटर  पर हो रही है शाकिब की आलोचना

शाकिब अंपायर से नाखुश रहे क्यूंकि उनके अनुसार अंपायर निर्णय नहीं दे रहे थे । मैच के दौरान  5.5 ओवर फेंके गए थे ।उसके बाद बारिश की वजह से पिच पर कवर डालने के लिए अंपायर ने ग्राउंड स्टाफ को इशारा कर दिया । वहीँ शाकिब के अनुसार एक गेंद करने की अनुमती अंपायर को दे देनी चाहिए थी ।

शाकिब का यह  दूरव्यवहार की प्रशंसकों, विशेषज्ञों और खेल से जुड़े लोगों को ठीक नहीं लगी है । उसकी वजह से अब शाकिब सवालों के घेरे में आ गए हैं तथा कड़ी आलोचना का शिकार हो रहे हैं ।

शाकिब ने माफी मांगी

प्रिय प्रशंसकों और उन्हें फॉलो करने वालों , मैंने अपना आपा खोया मुझे इसका बेहद खेद है।  विशेष रूप से क्रिकेट प्रेमियों जो घर से क्रिकेट देख रहे हैं उनके लिए बेहद खेद है। मेरे जैसे अनुभवी प्लेयर  को इस तरीके से अपना आपा नहीं देनी खोना चाहिए थी लेकिन कभी-कभी सभी इंसान होने की वजह से गलतियां हो जाती हैं ।

शाकिब ने अपने बयान में साफ साफ कहा, “मैं इस मानवीय भूल के लिए टीमों, प्रबंधन, टूर्नामेंट अधिकारियों और आयोजन समिति से माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि मैं भविष्य में इसे दोबारा नहीं दोहराऊंगा। धन्यवाद और आप सभी को प्यार।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here