ICC World Test Championship पॉइंट टेबल में देखिये भारत और पाकिस्तान के पॉइंट्स में अंतर

0
88
views
India vs New Zealand WTC Date and Venue

18 जून से 22 जून तक साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का रोमांचक फाइनल  मैच खेला जायेगा । ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2021 टूर्नामेंट की दो धाकड़  टीम, भारत और   न्यूजीलैंड के बीच होगी। वर्ल्ड कप के सेमीफइनल  match में मिली हार का बदला लेने टीम इंडिया मैदान पर होगी।

IND vs NZ : ICC World Test Championship Final 2021

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट चैंपियनशिप खेला जायेगा । जहाँ दोनों टीम ट्रॉफी की प्रबल दावेदार हैं और कई दिग्गज टीमों को पछाड़ के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए है । दोनों टीम की बात की जाये तो न्यूजीलैंड को एक फायदा जरूर मिला है।

जहाँ उन्हें इंग्लैंड की टीम के साथ  टेस्ट  मैच खेलने का मौका मिला है जिससे उन्हें फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन के लिए खोया हुआ लय मिलने में काफी सहायता मिलेगी । दूसरी तरफ भारतीय टीम को कुछ दिनों तक बायो बबल के साथ क्वारेंटीन का पालन करना होगा ।

ICC World Test Championship Points Table

पॉइंट टेबल की बात करें तो भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है । लीग चरण के आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारतीय टीम ने 12 मैच में जीत दर्ज की हैं वहीँ  4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है तथा एक मैच ड्रॉ हुआ है ।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम 520 अंकों से साथ टॉप पर काबिज है और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 5 सीरीज खेली और 7 मैच जीते और 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है ।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट टेबल में अंकों का वितरण कैसे किया जाता है:

Matches in series Points for a win Points for a tie Points for a draw Points for a defeat
2 60 30 20 0
3 40 20 13 0
4 30 15 10 0
5 24 12 8 0

 

कोरोना की वजह से काफी सीरीज को रद्द करना पड़ा । इसे  देखते हुए ICC को एक बड़ा नियम परिवर्तन करना पड़ा । जहाँ फाइनल में पहुंचने के लिए  प्रतिशत के अंक (POP) परसेंटेज ऑफ़ पॉइंट के आधार पर फाइनलिस्ट का चयन किया गया ।

उदाहरण के लिए, भारत ने अब तक वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में कुल 6 सीरीज खेली हैं। भारत अधिकतम  720 अंक अर्जित कर सकता था । इनमें से भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में 520 अंक जीते हैं। तो टीम इंडिया के अंकों का प्रतिशत (पीओपी) 72.2 . है ।

आश्विन ने बताई रणनीति

यदि कोई टीम 5 सीरीज खेलती है, तो वह अधिकतम 600 अंक प्राप्त कर सकती है । उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम 600 में से, 450 अंक अर्जित करती है, तो उसके अंकों का प्रतिशत 75% होगा और उसे टीम से अधिक स्थान दिया जाएगा। जिस टीम ने 6 सीरीज खेली हैं।

Sno Team         Series          Matches PC Points PCT
P W L D P W L D T
1  India 6 5 1 0 17 12 4 1 0 720 520 72.20%
2  NewZealand 5 3 1 1 11 7 4 0 0 600 420 70.00%
3  Australia 4 2 1 1 14 8 4 2 0 480 332 69.20%
4  England 6 4 1 1 21 11 7 3 0 720 442 61.40%
5  Pakistan 5.5 3 3 0 12 4 5 3 0 660 286 43.30%
6  West Indies 5 1 3 1 11 3 6 2 0 600 200 33.30%
7  South Africa 4 1 3 0 11 3 8 0 0 480 144 30.00%
8  Sri Lanka 6 1 3 2 12 2 6 4 0 720 200 27.80%
9  Bangladesh 3.5 0 4 0 7 0 6 1 0 420 20 4.80%

ICC World Test Championship Final Date

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और निर्णायक मैच 18 जून से प्रारम्भ होगा और यह  पांच दिन चलेगा। गौरतलब है की ICC  ने बारिश को देखते हुए एक दिन रिज़र्व डे के रूप में भी रेखा है । अगर मैच ड्रा होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जायेगा ।

 

ICC World Test Championship Winners List

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण है, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच का विजेता पहली संस्करण का विश्व विजेता बनेगा ।

ICC World Test Championship Final: Indian Team India’s squad:

रोहित शर्मा अक्षर पटेल
विराट कोहली वाशिंगटन सुन्दर
शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह
मयंक अग्रवाल इशांत शर्मा
चेतेश्वर पुजारा मोहम्मद शमी
अजिंक्य रहाणे सिराज
हनुमा विहारी शार्दुल ठाकुर
ऋषभ पंत उमेश यादव
आश्विन लोकेश राहुल
रविंद्र जडेजा रिद्धिमान साहा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here