वीडियो: वसीम अकरम ने कराची किंग्स को जीता हुआ मैच हारते देख मारी कुर्सी पर जोरो की लात, 4 गेंद में चाहिए थे 7 रन

0
42
views
Multan Sultans vs Karachi Kings, 11th Match
PC: TWITTER

पाकिस्तान प्रीमियर लीग में रोमांच मैच के साथ प्लेयर्स का रिएक्शन उनकी जीत की खुशी के साथ हार का गम भी मैच के दौरान साफ देखने मिल रहा है जहां प्लेयर्स के साथ मेंटर का भी रिएक्शन देखने लायक हो रहा है। इसकी क्रम में वसीम अकरम का नया रूप कैमरा में कैद होता दिखाई दिया जहां वसीम अकरम ने करांचीं किंग्स के हार की झुंझलाहट में कुर्सी पर जोरदार लात मारी। आपको बता दें की मैच बेहद रोमांचक था जहां 4 गेंद में कराची किंग्स को केवल 7 रन की दरकार थी लेकिन अब्बास अफरीदी के जबरदस्त गेंदबाजी ने समा बांध दिया।

मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच पीएसएल का 11 मुकाबला खेला गया जाए इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । मुल्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 110 रन की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 196 रन पहुंचाया ।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए जहां पहुंचकर इस मुकाबले को खो दिया।

आखिरी 2 ओवर में कराची को चाहिए थे 40 रन




आखिरी 2 ओवर में कराची को जीत के लिए 40 रनों की दरकार थी जहां 19 वें ओवर में इमाद वसीम और कटिंग ने मिलकर 18 रन जोड़ दिए और कराची की जीत की उम्मीद को बरकरार रखा।

आखिरी ओवर में कराची को चाहिए थे 22 रन

आखिरी ओवर की पहली तीन गेंद पर कराची ने 16 रन ठोक दिए। जहां आखिरी 4 गेंद पर केवल 7 रन की दरकार थी। लेकिन मैच में ट्विस्ट आया और 20 वे ओवर की चौथी गेंद पर कटिंग आउट हुए वहीं 20 ओवर की पांचवी गेंद पर एक रन लिया गया।

अब आखिरी गेंद पर 4 रन लगने के साथ मैच सुपर ओवर होता और अगर छक्का लगता तो मैच कराची किंग्स के नाम होता लेकीन अंतिम गेंद पर  इमाद केवल एक रन बना पाए और इस हार को देखकर वसीम अकरम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहु्च गया और उन्होंने सामने कुर्सी पर जोर दार लात दे मारी। यह कराची किंग्स की 5 मैच में चौथी हार है।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here