Australia Women vs India Women, Semi-Final 1: आईसीसी वूमंस t20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है । इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया एवं निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर172 रन बनाए जहां भारतीय टीम को जीत के लिए 173 रनों की दरकार है ।वही इस मुकाबले में भारतीय फिल्डर द्वारा कई गलतियां भी दिखाई दी ।जहां भारत के ओपनर एवं शानदार फील्डर शेफाली शर्मा से भी गलती हुई जहां 10 वें ओवर में बेथ मूनी का कैच उनसे छूटा हालांकि इसके बाद उन्होंने 12 वें ओवर की पांचवी गेंद पर शेफाली ने कैच पकड़ा और जबरदस्त गुस्से में दिखी।
ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लैनिंग ने 49 नाबाद रन 34 गेंद में बनाए, गार्डनर ने 31 और हेली ने 25 रन की पारी खेली। वहीं भारत की ओर से शिखा पांडे ने 2 वहीं राधा यादव और दीप्ति शर्मा को एक एक सफलता मिली। हालाँकि भारतीय टीम को अब जबरदस्त बल्लेबाज़ी करनी होगी ।
बेथ मूनी का अर्धशतक
भारत के खिलाफ बेथ मूनी ने अपना आठवां अर्धशतकीय पारी खेली। जहां उन्होंने आउट होने से पहले 37 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की जबरदस्त पारी खेली।
12 वें ओवर में हुई आउट
शिखा पांडे की 12 वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्वाइंट पर कैच लेकर शेफाली वर्मा ने बेथ मूनी को बाहर जाने का इशारा किया साथ ही उन्होंने कुछ अप शब्द भी कहा। वहीं उनकी गुस्से की वजह यह थी की बेथ मूनी का कैच उनसे पहले ही छूटा था जिसकी वजह से बेथ मूनी ने अपना अर्धशतक ठोका।
वीडियो
All of us to Beth Mooney #INDWvsAUSW pic.twitter.com/oe8YNCFDiT
— Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers) February 23, 2023







