आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा मैच मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए जहां भारतीय टीम को पानी में प्रवेश करने के लिए 173 रनों की दरकार है ।ऑस्ट्रेलिया की ओर से लैंनिंग ने 49 रन और मूनी 54 रन की जबरदस्त पारी खेल टीम का स्कोर 172 रन तक पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से हिली और मूनी ने जबरदस्त शुरुआत की जहां मूनी ने 54 और हिली ने 25 रन की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ओवर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। वही इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 14 वे ओवर से गियर बदला और ताबड़तोड चौके की बरसात शुरू कर दी। वहीं भारतीय टीम से फील्डिंग में भी कई चूक हुई और चौके और रन दिए गए।
फील्डिंग में हुई भारतीय प्लेयर से चूक
भारतीय फिल्डर पर दवाब साफ देखा गया जहां स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा जैसे बड़े प्लेयर से भी चूक देखी गई और जिसका जमकर फायदा ऑस्ट्रेलिया ने उठाया।
राधा यादव ने भारत को दिलाई पहली सफलता

आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर राधा यादव की गेंद पर छक्के लगाने की सोच के साथ हिली क्रीच से काफी आगे निकली और गेंद की लेंथ से चूक गई और रिचा घोष ने विकेट के पीछे से हिली को स्टंप कर दिया । हिली ने तीन चौके की मदद से 26 गेंद पर 25 रन की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से शिखा पांडे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए वहीं दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक एक सफलता मिली।
वीडियो
#INDWvsAUSW#AUSvIND@ysyadavv is astrologer.
given out before real time . pic.twitter.com/SLbsai6VhU— YS YADAV (@the_ysyadav) February 23, 2023







