ICC टेस्ट टीम रैंकिंग: भारत को पछाड़ न्यूजीलैंड की टीम बानी टेस्ट में बेस्ट , देखें पॉइंट टेबल

0
184
views
New Zealand overtake India to attain number one Test ranking
इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड की टीम  टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। भारतीय टीम को अपनी बादशाहत गवानी पड़ी है। इंग्लैंड की टीम 123 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। 121 अंको के साथ भारतीय टीम टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर  फिसल कर आ गई है।

टेस्ट टीम रैंकिंग पॉइंट टेबल

टीम  मैच  पॉइंट्स 
न्यूजीलैंड   21 123
भारत  24 121
ऑस्ट्रलिया 17 108
इंग्लैंड 35 107
पाकिस्तान 24 94
वेस्टइंडीज 24 84
सॉउथफ्रिका 16 80
श्रीलंका 27 78
बांग्लादेश 15 46
ज़िम्बाब्वे 10 35
एजबेस्टन में न्यूज़ीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई है। इससे पहले  ICC टीम रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर काबिज थी। न्यूज़ीलैंड की टीम ने 2 मैचों की टीम सीरीज को 1-0 के साथ जीतकर इस मुकाम को हासिल किया है। गौरतलब है कि 22 साल बाद न्यूज़ीलैंड की टीम ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराया है।

ICC टीम टेस्ट रैंकिंग में भारत की बादशाहत खत्म

 इंग्लैंड पर 8 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड ने 123 रेटिंग प्वाइंट अर्जित कर टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गई है जबकि भारतीय टीम 121 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर से चल रही है टेस्ट टीम रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया तीसरे तथा चौथे पायदान पर इंग्लैंड है वहीं पाकिस्तान पांचवें पायदान पर काबिज है न्यूजीलैंड और भारत के बीच 18 जून से साउथेंप्टन के मैदान पर होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यह तय होगा कि टेस्ट क्रिकेट में किसकी बादशाहत रहेगी।

न्यूज़ीलैंड ने 22 साल बाद इंग्लैंड में की जीत दर्ज

इंग्लैंड की सरजमीं पर न्यूज़ीलैंड की टीम ने कुल 56 टेस्ट मैच में महज 6 जीत दर्ज की हैं। पहली पारी में में न्यूज़ीलैंड की टीम ने इंग्लैंड पर 85 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 388 रन बनाए। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 122 रन बनाकर आउट हो गयी। जीत के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम को 38 रन का लक्ष्य दिया। न्यूज़ीलैंड की टीम ने 10.5 ओवर में 41 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। डेवोन और रोरी बर्न्स को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here