कोहली ने रखा अपनी बेटी का यह नाम, जानिए अन्य भारतीय क्रिकेटर के बच्चों के नाम और अर्थ

0
218
views
kohli-s-daughter-name-vamika-here-are-cricketers-kids-have-unique-name
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बच्ची का अखिरकार नाम करण कर दिया है। जहाँ क्रिकेट फैंस को उसका बेहद इंतिज़ार था। वहीँ काफी अलग अलग नामों की कयास पहले लोग लगा रहे थे वहीँ इन सब अटकलों के बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है।

विराट कोहली और अनुष्का

kohli-s-daughter-name-vamika-here-are-cricketers-kids-have-unique-name
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वमिका रखा है। वमिका बेहद खास नाम है। वमिका का।अर्थ होता है माँ दुर्गा। माँ दुर्गा के कई नामों में से यह नाम बेहद खास है। भगवान शिव के बाएं ओर खड़े रहने की वजह से दुर्गा मां का नाम वामिका पड़ा है।

धोनी और साक्षी

साक्षी और धोनी ने अपनी पुत्री का नाम जीवा रखा। गौरतलब है कि जीवा पारसी शब्द हैं जिसका शाब्दिक अर्थ है कुशाग्र , तेजवान और चमकवान ।

गौतम गंभीर

बाएं हाथ के पूर्व प्लेयर गौतम गंभीर की दो बेटियां हैं। जिनका नाम है आजीना और अनाइजा । इस अरेबिक शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुंदरता ।

आर अश्विन

kohli-s-daughter-name-vamika-here-are-cricketers-kids-have-unique-name

 अश्विन की 2 बेटियां हैं, जिनका नाम आध्या और आखीर है। अगर दोनों बेटियों के नाम की बात करें तो आध्या का अर्थ देवी दुर्गा और आखीर का शाब्दिक अर्थ गणेश है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना की बेटी का नाम ग्रेसीया है। जिनका जन्म वर्ष 2016 में हुआ था। जिसका शाब्दिक अर्थ ईश्वर की कृपा है।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह की बेटी का नाम हिनाय हिर है जिसका शाब्दिक अर्थ अभिव्यक्ति  होती है।

अजिंक्या रहाणे

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के उप कप्तान रहाणे की बेटी का नाम आर्या है जिसका अर्थ होता है सौम्य और सुलभ।

आशीष नेहरा

आशीष नेहरा के 2 बच्चे है। जहाँ उनका नाम एरियाना है जिसका शाब्दिक अर्थ है शुद्ध और पवित्र।

रोहित शर्मा

kohli-s-daughter-name-vamika-here-are-cricketers-kids-have-unique-name

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेटी या नाम समाइरा है। जिसका अर्थ है भगवान द्वरा संरक्षित ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here