IND VS SL :भारत ने 7 विकेट से श्रीलंका को रौंदा इशान किशन ने ताबड़तोड़ बनाये अर्धशतक लेकिन मैन ऑफ द मैच बने पृथ्वी शॉ 

0
57
views
IND VS SL

भारत और श्रीलंका के बीच पहला एकदिवसीय मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया ।जहां मेजबान टीम श्रीलंका को मेहमान टीम भारत ने 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया है ।

 

टॉस व श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।निर्धारित 50 ओवर में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए । जिसके जवाब में टीम इंडिया ने मैच को 7 विकट से जीत लिया है ।श्रीलंका की ओर से शंकर ने 39 और फर्नांडो ने 33 रन की पारी खेली।

 

भारतीय गेंदबाज़ी

भारत की ओर से कुलदीप यादव यूज़वेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए ।दीपक चाहर को भी 2 सफलता मिली । हार्दिक पांड्या को एक तथा कुणाल पांडे को एक विकेट मिला।wahin भारत के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ ।

भारतीय पारी

262 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही । जहां पृथ्वी शॉ ने आतिशी 43 रनों की पारी महज 24 गेंदों में बनाई। इस दौरान उन्होंने  9 चौके जड़े ।

कप्तान शिखर धवन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का लगाया । इशान किशन ने ताबड़तोड़ 42 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली । उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए ।

सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए ।भारतीय टीम ने मैच 36.4 ओवर में 263 रन बनाकर मैच को जीत लिया । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है ।

 

श्रीलंका की गेंदबाज़ी 

श्रीलंका की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो हर तरफ निराशा ही दिखी । जहाँ धनंजय डिसिल्वा ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए । संदाकन को एक सफलता हाथ लगी ।

मैंन ऑफ द मैच

पृथ्वी शॉ को मैंन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत देकर जीत बिलकुल तय कर दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here