वीडियो: ललित यादव के अद्भुत कैच ने किया केएल राहुल के तीसरे शतक के सपने का अंत, बदला किया पूरा

0
76
views
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 45 वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। लखनऊ  के कप्तान लोकेश राहुल एक बार फिर फॉर्म में दिखे । जहाँ उन्होंने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रन की आतिशी पारी खेल।



एक समय शतक की ओर अग्रसर हो रहे हैं लोकेश राहुल के रथ को ललित यादव ने अपने अद्भुत लेकर उन्हें  चलता किया । ललित यादव के एक ओवर में क्विंटन डी कॉक और लोकेश राहुल ने मिलकर 16 रन लुटे थे ।वहीं इसका बदला लेते हुए ललित यादव ने लोकेश राहुल का शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

77 रन की आतिशी पारी से लोकेश राहुल ने पूरे किए 400 रन

PC: IPL/BCCI

गौरतलब है कि 45 मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप टेन की सूची में दूसरे चार सौ का आंकड़ा पार करने वाले प्लेयर लोकेश राहुल बन चुके हैं उनके अलावा जॉस बटलर ने ऐसा कारनामा किया है।



लोकेश राहुल के साथ ही दीपक हुडा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए ।वहीं क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली।

ललित यादव की शानदार कैच ने किया लोकेश राहुल की पारी का अंत</h2 >

19 वीं ओवर के चौथी गेंद पर तीसरे शतक के बेहद करीब आकर लोकेश राहुल आउट हुए। जहां उनका शानदार कैच ललित यादव ने बाउंड्री पर छलांग लगाकर पकड़ा।

जहां अगर राहुल तीन गेंद और टिकते तो टीम का स्कोर 200 के पार जा सकता था। लेकिन ऐसा ललित यादव ने नहीं होंगे दिया।

चौथी ओवर में लगी पिटाई का लिया बदला

पावरप्ले के चौथे ओवर में ललित यादव को  डी कॉक और लोकेश ने जमकर धोया था । जहां दोनों ने मिलकर 16 रन बनाए थे ।जिसमें लोकेश राहुल  ने एक छक्का और एक चौका जड़ा था। वहीँ इसका बदला लेते हुए ललित  ने उनका कैच पकड़ उनके शतक के सपने को चकनाचूर किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here