IPL 2022 का 58 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है । DC के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस को जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लेते हुए राजस्थान को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रण दिया है ।
जहाँ यह मैच दिल्ली के लिहाज से बेहद जरूरी है जहाँ प्लेऑफ में अपनी उम्मीद को बरक़रार रखने के लिए दिल्ली को यहाँ से अपने तीनों मुकाबले में जीत दर्ज करने की दरकार होगी वहीँ दूसरी ओर राजस्थान की टीम को 3 मैचों में 2 में जीत चाहिए जिससे की वे प्लेऑफ में जा सके ।
लिहाजा दोनों टीमों की जीत बेहद अहम् है । इन सब के बीच पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे यशस्वी जायसवाल ने भी इस मैच में छाप छोड़े की कोशिश की और 19 गेंद पर 19 रन बनाये जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा । गौरतलब है की यशस्वी जायसवाल के तूफानी छक्के से मैदान पर अफरा तफरी मच गई जहाँ डग आउट में बैठे प्लेयर्स गेंद से बचने के लिए अपने जगह छोड़ भाग खड़े हुए । आगे खबर विस्तार से जानिए ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। जहाँ इन फॉर्म बल्लेबाज़ 7 रन बनाकर चेतन साकरिया का शिकार बने । पारी की शुरुआत के ओवर में ही बटलर परेशानी में दिखे । बटलर ने 11 गेंदों पर 1 चौका की मदद से 7 रन बनाये । तेज गेंदबाज़ साकरिया की लेंथ गेंद पर उन्हें सेट कर फुल लेंथ पर आउट किया ।
जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन के बीच कीमती साझेदारी
नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने आये आश्विन और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप निभाई । 9 गेंद पर 19 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल मिचेल मार्श का शिकार बने, जहाँ उनका कैच ललित ने लिया ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 11, 2022
यह घटना दूसरे ओवर की आखिरी गेंद की है जहाँ एनरिच नॉर्त्या के बाउंसर गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में यशस्वी जायसवाल ने तूफानी छक्का लगाया और दवाब कम किया । जहाँ गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई और डग- आउट में बैठे प्लेयर्स में अफरातफरी मच गई । गनीमत यह रही की गेंद किसी को लगी नहीं ।
दिल्लीः डेविड वार्नर, श्रीकर भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव और एनरिच नॉर्त्या।
राजस्थानः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रेसी वान डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।







