IPL 2022 का 58 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है । ऋषभ पंत ने टॉस को जीतकर राजस्थान को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रण दिया है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए।
बटलर के 7 रन पर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 50 रनों की आतिशी पारी खेली और अपने शॉट से दिल जीता देवदत्त पडिक्कल ने 48 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से चेतन साकरिया, एनरिक नॉर्त्या और मिचेल मार्श को दो- दो सफलता हाथ लगी ।
आश्विन ने खेला तूफानी पारी
राजस्थान को पहला झटका बटलर के रूप में लगा। जहाँ बटलर 7 रन बनाकर चेतन साकरिया का शिकार बने अपनी पारी में बटलर ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका की मदद से 7 रन बनाये । बटलर के आउट हमने के बाद पिंच हीटर बल्लेबाज़ आश्विन को संजू सैमसन ने भेजा । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की अहम साझेदारी हुई । लय में दिख रहे जायसवाल 19 गेंद पर 19 रन बनाकर मिचेल के ओवर में ललित यादव को कैच दे बैठे और आउट हुए ।
शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद आश्विन 50 रन के स्कोर पर मिचेल मार्श की गेंद पर डेविड वार्नर को कैच थमा बैठे। संजू सैमसन 6 रन बनाकर नॉर्त्या का शिकार बने रेयान पराग भी 5 गेंद पर 9 रन बनाकर चेतन को अपना विकेट दे बैठे । देवदत्त पडिक्कल ने 48 रनों की पार खेली जहाँ उनका विकेट नॉर्त्या ने चटकाया ।</p >
यह घटना 15 वे ओवर की तीसरी गेंद की थी, जब चेतन ने आश्विन को बाउंसर फेकना चाहा और गति में मिश्रण किया । जहॉं पहले से ही चुस्त और मुस्तैद आश्विन ने रैंप शॉट जड़कर शानदार चौका अर्जित किया ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 11, 2022
यह बेहद रचनात्मक शॉट रहा जिसके बाद पुरे स्टाडौं में आश्विन का नाम गूँजने लगा । आश्विन ने शानदार पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और जबरदस्त शॉट लगाए जहाँ उन्होंने चार चौके और 2 छक्के जड़े ।
दिल्लीः डेविड वार्नर, श्रीकर भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव और एनरिक नॉर्त्या।
राजस्थानः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रेसी वान डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।







