राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए।
राजस्थान की तरफ से दो बल्लेबाज़ों ने समां बंधा जहाँ आश्विन और देवदत्त ने अपना जलवा बिखेरा । रविचंद्रन अश्विन ने टी 20 का फल अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाये ।वहीँ देवदत्त पडिक्कल ने 48 रन बनाए। जहाँ उन्होंने 6 चौके और अक्षर के ओवर में 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाये । दिल्ली की ओर से चेतन साकरिया, एनरिक नॉर्त्या और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट झटके ।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ जॉस बटलर आज लय में नहीं लगे जहाँ उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से सिर्फ 7 रन बनाए I वह चेतन साकरिया की गेंद पर आउट हुए ।
रविचंद्रन अश्विन ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए और टीम को ठोस शुरुआत दी ।
जायसवाल ने 19 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन का योगदान दिया । यशस्वी जायसवाल को मिचेल मार्श ने आउट किया ।
देवदत्त पादिक्कल काफी लय में थे । हालाकिं वे 2 रन से अपने अर्धशतकीय पारी से चुके लेकिन शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जलवा बिखेरा । वहीँ उन्होंने अक्षर पटेल को रिमांड पर लेकर 2 छक्के बैक तो बैक जड़ दिया । अक्षर पटेल के गेंद पर देवदत्त ने कहर बरपाया । जहाँ अक्षर पटेल की गेंद पर स्विच हिट में छक्के के साथ स्ट्रैट छक्का जड़ा I
— Jeny (@AlieJeny) May 11, 2022
यह घटना पारी के 13वें ओवर की है, जब अक्षर पटेल को देवदत्त पादिक्कल को आउट करने के लिए ऋषभ पंत ने लगाया । वहीँ देवदत्त पादिक्कल ने अक्षर पटेल को रिमांड पर लेते हुए 13 वे ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर कहर बरपाते हुए दो लगातार छक्के जड़ दिए । पहला छक्का उन्होंने स्विच हिट में जड़ा और दूसरा छक्का उन्होंने फ्रंट स्क्रीन पर दे मारी ।







