वीडियो: दीपक हुड्डा के “फिसलने” के साथ हुए स्टॉनिश RUN-OUT, मिलर के “बुलेट थ्रो” ने नहीं दिखाई रहम

0
95
views
Deepak Hooda's
PC: IPL/BCCI

गरीबी में आटा गीला, इस मुहावरे का अगर अर्थ और उदाहरण जानना हो तो आप आईपीएल 2022 के 57 वें मुकाबले जो की लखनऊ और गुजरात टाइटंस के बीच हुए थे, वहां से जान सकते हैं। एक तरफ गुजरात का छोटा स्कोर और दूसरी तरफ लखनऊ टीम की दिग्गज सेना के शूरवीर एक के बाद एक आउट होना सच में एक बुरा सपने की भांति था । जहाँ छोटे से लक्ष्य को प्राप्त कर सुकून के साथ लखनऊ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती थी लेकिन ऐसा शायद कुदरत को मंजूर नहीं थी जहाँ दीपक हुड्डा का फिसलना लखनऊ की हार की वजहों में एक बन गया ।



गुजरात कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी  चुनी. इस दौरान टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए. जहाँ सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल 63 रन बनाकर नाबाद रहे । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लखनऊ की टीम1 3.5 ओवरों में ही ऑलआउट हो गई. लखनऊ की टीम मात्र 82 रन ही बना पाई और इस तरह टाटा आईपीएल 2022 का 57वां मैच गुजरात टाइटंस ने 62 रनों से जीत लिया।

लखनऊ टीम के लिए दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक रन बनाए ।जहाँ उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 27 रन की पारी खेली । वहीँ लखनऊ की सलामी जोड़ी फ्लॉप रही जहाँ कप्तान लोकेश राहुल  8 और क्विंटन डिकॉक 11 रन बनाकर चलते बने। जिसके बाद टीम पर अचानक से स्कोर बोर्ड का दवाब बढ़ने लगा ।



लखनऊ सुपरजाइंट्स के ऑल राउंडर बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस अपने साथी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के गलत समय पर मैदान पर स्लिप होने की वजह से रन आउट हो गए। जहाँ ना तो इसमें दीपक का दोष रहा ना स्टोइनिस  का इसमें सबसे बड़ा दोष रहा किस्मत का, हालाकिं अगर ये दोनों प्लेयर कम से कम 5 ओवर जम जाते तो मैच का परिणाम कुछ ओर होता । लेकिन आखिर क्या हुआ जो स्टोइनिस को रन आउट होकर बाहर जाना पड़ा । आगे खबर विस्तार से जानिए ।



 

लखनऊ की पारी के 12वें ओवर के दौरान यह घटना घटी

12 वे ओवर में रशीद खान की दूसरी गेंद पर दीपक हुड्डा स्वीप शॉट खेलकर 2 रन चुराना चाह रहे थे . दीपक हुड्डा ने तेजी से दौड़ कर 1 रन सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया ।  लिया. लेकिन दूसरा रन भागने के दौरान कुछ ही दूर जाने के बाद अपना सनतलान खो दिया और  फिसल गए. इस दौरान मार्कस स्टोइनिस क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे और मिलर के थ्रो ने उनका काम तमाम कर दिया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here