ENG vs SA: सैम करन-आदिल राशिद का धमाल, 118 रनों ने इंग्लैंड ने द अफ्रीका को रौंदा, इसे मिला मैन ऑफ द मैच

0
103
views
ENG vs SA: Sam Curran-Adil Rashid's performance, England thrashed Africa by 118 runs, got Man of the Match
PC: ESPN

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर वंडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बारिश से बाधित इस मैच को 29 ओवर का का गया। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 29 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 83 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने इस मैच को 118 रनों से जीतकर सीरीज में 1/1 से वापसी कर ली है।



सैम करन की तूफानी पारी

इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 विकेट पावर प्ले में खो दिए थे। जहां रॉय 14, बेयरस्टो 28, साल्ट 17, रूट 1आउट होकर मैदान छोड़ चुके थे। वहीं कप्तान बटलर 19 रन पर शम्सी का शिकार बन आउट हुए। लिविंगस्टोन ने 26 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की।मदद से 38 रन बनाए। वहीं सैम करन ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन की बहुमूल्य पारी खेली। विली ने 21 रनों का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका।की ओर से प्रेटोरियस ने सर्वाधिक 4 विकेट 6 ओवर में 36 रन देकर लिए। शम्सी, नोर्टजी को दो दो सफलता हाथ लगी वहीं कैप्टन महाराज को एक विकेट मिला ।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर



सीरीज में बने रहने के लिए अब इंग्लैंड के गेंदबाज की ओर कप्तान बटलर देख रहे थे। वहीं इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कप्तान बटलर को निराश नही किया जहां 6 रन पर दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट गिराकर दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर ला खड़ा किया। टॉप 3 प्लेयर 0 पर आउट हुए। जहां मलान, डुसेन, मार्कराम अपना खाता बिना खोले मैदान छोड़ गए , क्विंटन डी कॉक भी 5 के स्कोर पर विली का शिकार बने।

आदिल रशीद और मोइन अली की शानदार जुगलबंदी

ENG vs SA: Sam Curran-Adil Rashid's performance, England thrashed Africa by 118 runs, got Man of the Match
PC: ESPN

इसके बाद स्पिनर ट्विंस आदिल रशीद और मोइन अली ने शिकंजा कसा जहां आदिल को 6 ओवर में 29 रन देकर 3 सफलता मिली। वहीं मोइन अली को 4.4 ओवर में 22 रन देकर 2 सफलता हाथ लगी। दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ़्रीआ की टीम को बांध दिया । टोपले ने मलान और डुसेन को चलता कर मैच में 2 अहम विकेट हासिल किया। वहीं विली के खाते में क्विंटन डी कॉक का विकेट रहा।

मैन ऑफ़ द मैच

ENG vs SA: Sam Curran-Adil Rashid's performance, England thrashed Africa by 118 runs, got Man of the Match
PC: Twitter



सैम करन की तूफानी 35 रन की पारी के साथ डेविड मिलर के विकेट लेने की वजह से मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here