त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का का आगाज भारतीय टीम ने 3 रन से जीत के साथ किया है .भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 305/6 रन बना पाई ।
जहाँ बेहद रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीत के लिए वेस्टइंडीज की टीम को 15 रन चाहिए थे वहीँ धाकड़ गेंदबाज़ सिराज ने धारधार गेंदबाज़ी करते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया और यह मैच भारत ने 3 रन से जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ।
धवन और शुभमन की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

कप्तान शिखर धवन (97) और शुभमन गिल (64) ने पारी की शानदार शुरुआत देते हुए टीम को बड़े स्कोर के लिए आधार प्रदान किया । जहाँ धवन छठी बार 90 + स्कोर पर आउट हुए तो शुभमन जो की लय में लग रहे थे वे 64 के स्कोर पर रन आउट हुए । यह वनडे में शुभमन का पहला अर्धशतक रहा । धवन और शुभमन के बीच शानदार 119 रन की साझेदारी हुई ।
श्रेयस की दमदार अर्धशतक, नहीं चमका सूर्यकुमार का बल्ला
श्रेयस अय्यर ने शानदार 54 रन की पारी खेली । वहीँ सूर्यकुमार और संजू सैमसन का बल्ला आज शांत रहा । जहाँ सूर्यकुमार ने 13 और संजू सैमसन के बल्ले से केवल 12 रन निकले । यही मौका था जब एक समय टीम इंडिया 350+ के स्कोर तक जाने वाले लग रही थी 308 रनों पर सिमटी ।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने दिखाया दम

वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली । ब्रैंडन किंग ने 54 रन बनाया। जहाँ वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आखिरी तक संघर्ष करते नज़र आये । भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलता हाथ लगी ।
रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन की संघर्षपूर्ण पारी
एक समय ऐसा लगने लगा था की कही वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा उलटफेर ना कर दे जहाँ रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन 33 की जोड़ी ने चौके और छक्के में डील करना शुरू कर दिया था और आखिरी ओवर में केवल 15 रन की दरकार थी ।
वहीँ सिराज की आखिरी ओवर की एक गेंद जो की चौके के लिए जा रही उसे संजू सैमसन ने डाइव लागकर पकड़ा जहाँ उनका भी बड़ा योगदान इस जीत में रहा । केवल 3 रनों से इस मैच को वेस्टइंडीज ने हारा । जहाँ दोनों प्लेयर्स ने शानदार संघर्ष दिखाया ।
मैन ऑफ द मैच

शिखर धवन को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 97 रन की पारी खेली । जिसके लिए धवन को 500$ की राशि दी गई । धवन ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 99 गेंद पर 97 रन बनाये ।
वीडियो
That was some start to the series 🙌 #WIvIND pic.twitter.com/6AkOPbdfAJ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 22, 2022







