उमरान मालिक के रफ्तार से जले शाहीन अफरीदी, “लाइन लेंथ स्विंग नहीं तो रफ्तार किसी काम की नहीं”

0
147
views
Shaheen Afridi burnt by the speed of Umran owner,
PC: IPL/BCCI

अपनी रफ्तार का आईपीएल 2022 में लोहा मनवा चुके उमरान मलिक आजकल बड़े चर्चा का विषय बन चुके हैं। जहां भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उमरान के चर्चे जोरों पर हैं। और कुछ पड़ोसी प्लेयर्स के गले से उनकी शानदार रफ्तार और प्रदर्शन गले से नीचे नहीं उतर रहे हैं।



इसकी कड़ी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का आया बयान शायद ही किसी भी भारतीय फैंस के गले से उतरे। जहां शाहीन अफरीदी ने उमरान मलिक की रफ़्तार पर कटाक्ष करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है।

शाहीन अफरीदी ने उमरान के रफ्तार पर निशाना साधा और चुटकी ले डाली है। जिसकी चर्चा आगे की गई है। हालांकि की पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी उमरान रास नहीं आ रहें हैं। यह भी सच है की हर मैच के साथ परिपक्व हो रहे उमरान ने इस साल आईपीएल में सभी को प्रभावित किया है ।



हाल में ही आईपीएल सीजन 15 में अपनी रफ्तार के कहर के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलने वाले गेंदबाज उमरान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी 20 सीरीज में मौका दिया गया गया है। उमरान मलिक हालांकि की आईपीएल के कुछ मैच में महंगे जरूर साबित हुए थे लेकिन उनकी विकेट चटकाने की क्षमता और काबिलियत पर अब कोई भी सवालिया निशान नहीं है।

Shaheen Afridi burnt by the speed of Umran owner, "If the line length is not swing then the speed is of no use"
PC: IPL/BCCI

हैदराबाद के बॉलिंग कोच पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के संरक्षण में उमरान मलिक ने हर मैच में उम्दा प्रदर्शन किया है। जहां हर मैच उन्हें कुछ ना कुछ सीखने को मिला है एवं गलती में सुधार कर वह अच्छे गेंदबाज बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं उनकी तेज गेंदबाजी ही उनका एक्स फैक्टर है।

उमरान का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन



उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में खेले गए 14 मुकाबले में 22 विकेट 9.03 के इकॉनमी से लिया है । जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाने का रहा है।

गौरतलब है कि उमरान मलिक ने आईपीएल में अपने बेंसेरों से हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल जैसा दिग्गज  बल्लेबाजों को भी बेहद परेशान किया। जा किसी के हेलमेट से गेंद टकराई तो कभी कंधे पर गेंद जा लगी।

शाहीन अफरीदी ने की यह बात



शाहीन अफरीदी ने नसीहत दे डाली और कहा की और कहा की रफ्तार आपकी मदद नहीं कर सकता । यदि आपके पास लाइन लेंथ और स्विंग नहीं है तो रफ्तार किसी काम की नहीं है।

साफ जाहिर है की उमरान मलिक के धाकड़ गेंदबाजी के ट्रेलर से ही शाहीन अफरीदी समेत पाकिस्तान के खेमें में धीमी स्वर में चर्चा जरूर हो रही है।

वहीं आपको बता दें की अगर वर्ल्ड कप में उमरान को 18 सदस्यीय टीम में मौका मिला तो बल्लेबाजों की शामत पक्की है। पड़ोसी अगर आपकी चर्चा करनी शुरू कर दें तो समझो तरक्की पर हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here