भारतीय क्रिकेट में रन मशीन के नाम से अपना डंका विश्व में बजा चुके विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट के स्तर को जिस बुलंदियों पर लेकर गए हैं शायद ही उसकी कल्पना किसी ने की होगी। पहले बल्ले से रनों का बाढ़, फिर कप्तानी में विश्व पटल पर टेस्ट में बेस्ट बनने का दौर यह सब विराट ने अपनी कड़ी लगन, जोश और जज्बे से किया किया। वहीं हर बार बल्ले के साथ मैदान पर उतरने वाले विराट कोहली कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते थे ऐसा सिलसिला सा बन गया था लेकिन हाल के कुछ सालों में विराट के प्रदर्शन का स्तर अचानक गिरा है।
एक समय बल्ले से विराट के रन ऐसे निकल रहे थे जैसे सूरज से किरण । लेकिन कहते हैं ना समय और भाग्य बड़ा बलवान होता है । उच्च स्तरीय स्तर के इस बल्लेबाज का मौजूदा फॉर्म से फैंस के साथ वह खुद नाराज से लग रहे हैं। किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली मौजूदा फॉर्म को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

हाल में खत्म हुए आईपीएल सीजन 15 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा । जहाँ तीन बार बार 0 पर भी आउट हुए गौरतलब है कि साल 2019 से शतक का सूखा भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनके क्रिकेट के चाहने वाले और मुरीद उनसे ना खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें भी यह बार-बार बुरे सपने की तरह कुरेद रहा है की विराट कोहली के बल्ले से रन आखिर क्यों नहीं निकल रहे हैं . ट्रोलर्स भी इस मौके पर चौका मारते दिखाई दे रहे हैं ।वहीं इन सभी चीजों के बीच विराट कोहली का एक पोस्ट सामने आया है जहां वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं जहां उनके अनुसार उन्होंने यह माना है कि क्रिकेट में उन्हें वह सब कुछ सिखा दिया है जो वह नहीं देखना जीवन में चाहते थे।
विराट कोहली हुए भावुक, कहा “मैंने वह सब कुछ अब देख लिया है जो ये खेल मुझे दिखाना चाहता है”
अपने जीवन में बेशुमार रनों एवं शोहरत के बादशाह किंग कोहली अपने मौजूदा फॉर्म से बेहद नाखुश हैं । जहाँ उन्होंने भावुक होकर कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने जब कदम रखा तो उनकी उम्र महज 19 साल की थी उस सीजन में उन्होंने महज 165 रन बनाए थे।

वह इसके बाद उन्होंने जोश जज्बे लगन और अपनी मेहनत से अपने परफॉर्मेंस में सुधार किया और एक सीजन में सर्वाधिक शतक एवं रन बनाने वाले बल्लेबाज बन कर उभर के अतीत को पीछे छोड़ वर्तमान एवं भविष्य को देखते हुए विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को शिखर पर ले कर गए। जहां अब शायद उनकी किस्मत और उनका बल्ला उनका साथ नहीं दे रही है बेशुमार टैलेंट के बादशाह किंग कोहली का बल्ला पहले की तरह नहीं गरज रहा है।
आई पी एल 2022 में विराट कोहली का लचर प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली क्या है वह उनके फैंस से बेहतर कोई नहीं बता सकता है । आईपीएल 2022 में जब उन्होंने कदम रखा तो विराट ना ही भारतीय टीम के कप्तान थे और ना ही आईपीएल में शिरकत कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और खिलाड़ी व आईपीएल में खेल रहे थे ।
आईपीएल 2022 में उनके बल्लेबाजी औसत की बात की जाए तो महज 20 की औसत से उन्होंने बल्लेबाजी की और 13 मैचों में कुल 236 रन अपने बल्ले से बनाएं ।गौरतलब है कि वह 3 बार आउट हुए बार-बर डक पर आउट हुए। केवल 2 अर्धशतकीय पारी उनके बल्ले से निकली । इन सभी चीजों को एक लड़ी में पिरोते हुए उस कसक को महसूस करते हुए विराट कोहली ने कहा कि “मैंने वह सब कुछ देख लिया जो मुझे यह खेल दिखाना चाहता है।”
किंग कोहली के शतकों का सूखा कब खत्म होगा यह तो किसी को पता नहीं लेकिन उनके सच्चे फैंस को यह विश्वास है कि विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से गरजेगा और विराट पारी के साथ वह भारतीय टीम को एक बार फिर से उस बुलंदी पर पहुंचाएंगे जिसके लिए वह माहिरा है ।
आपकी क्या राय हैं? जरूर साझा करें







