छोटे भाई हार्दिक ने जीता आईपीएल ट्रॉफी, तो बड़े भाई कृणाल हुए भावुक, कहा, “काश में वहां होता”

0
106
views
Younger brother Hardik won the IPL trophy, then elder brother Krunal got emotional, said,
PC: IPL/BCCI

किसने सोचा था की आईपीएल 2022 एक नया कप्तान का देवेदार भारतीय टीम को देगा। एक समय भारतीय टीम से बाहर होने के कगार पर चल रहे चोटिल हार्दिक पंड्या कुछ इस तरह से ग्रैंड एंट्री क्रिकेट में करेगें कल्पना से परे था। क्रिकेट एक्सपर्ट और दिग्गजों ने तो हार्दिक के प्लेइंग XI में पहुंचने की संभावना पर भी सवालिया निशान लगा दिया था। लेकिन एक बात तो तय है “ये लड़का तो कर के मानेगा”.



आईपीएल 2022 में 2.0 हार्दिक वर्जन देखने मिला। बेहद संतुलित, परिपक्व, बेहतरीन कप्तान और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आईपीएल में गुजरात टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक ने आईपीएल 2022 में चेन्नई , मुंबई कोलकाता राजस्थान जैसी दिग्गजों को धूल चटाने के बाद खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और आलोचकों के मुंह बंद नहीं किये मानों की उसमें गरमा गरम कोयला डाला।

Younger brother Hardik won the IPL trophy, then elder brother Krunal got emotional, said, "I wish it was there"
PC: IPL/BCCI

अपने खेल और कप्तानी का लोहा मनवाने वाले हार्दिक एक बेहतरीन प्लेयर के साथ कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर की तरह उभरे। आलम यह है की रोहित के बाद अगला भारतीय कप्तान हार्दिक को और कोच नेहरा जी को बनाने की मांग सोशल मीडिया पर तूल पकड़ती जा रही। आपकी क्या राय है जरूर साझा करे ।

बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल



हार्दिक ने आईपीएल 2022 में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया। जहां नई टीम, नए चेहरों नए कोच के साथ तालमेल और गठबंधन के साथ हार्दिक ने आईपीएल सीजन 15 में खिताब जीता। जहां उन्होंने 487 रन के साथ कुल 8 विकेट भी हासिल किया।

जब टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत दिखी तो उन्होंने गेंद से भी टीम का पूरा साथ दिया। हालाकिं उन्होंने जब जरूरत महसूस की तभी गेंद को थमा जिससे की आने वाले भारतीय सीरीज के लिए वे पूरी तरह फिट रहें ।

राजस्थान पर जीत के बाद कृणाल ने साझा किया पोस्ट



फाइनल मुकाबले में राजस्थान पर 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक के बड़े भाई कृणाल ने भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा की मेरे प्रिय भाई, आपको ही पता हैं कि आपकी इस बेहतरीन सफलता के पीछे आपकी कितनी  मेहनत और लगन  है। न जाने कितनी सुबहें, अन गिने प्रशिक्षण के घंटे , आपका अनुशासन और आपकी मानसिक शक्ति। आपका ट्रॉफी को लेना… यह आपकी कड़ी मेहनत और लगन का फल है। आप इसके लायक हैं…। आप पर गर्व है ।

लोगों ने आपके खेल को खत्म समझा और अपने इसके विपरीत  इतिहास रच दिया।  जब एक लाख से अधिक  लोग आपके नाम का जयघोष कर रहे थे तो काश में वहां होता ।



राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में हार्दिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए  34 रन के साथ 3 बडे विकेट भी चटकाए थे, जिससे टीम ने फाइनल मैच को 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब हुई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here