वीडियो: लॉकी फर्ग्यूसन ने तोड़ा उमरान मलिक का गुरूर, 157.3 KM की रफ्तार से गेंद फेक फाइनल मैच मे बने रफ्तार के बादशाह

0
151
views
Lockie Ferguson broke Umran Malik's pride, throwing the ball at the speed of 157.3 KM, became the king of speed in the final match

आईपीएल 2022 में कुछ प्लेयर्स की जमकर चर्चा हुई। जहां क्रिकेट के महाकुंभ में एक से बढ़ कर एक प्रदर्शन कर प्लेयर्स ने अपने नाम को पहचान दी। वहीं कुछ ने आने वाले सीजन में अपनी उपयोगिता साबित कर सिलेक्टर्स को आयना भी दिखाया।



वहीं बहुचर्चित अनकेप्ड प्लेयर, जिन्होंने रफ्तार से बल्लेबाजों को गिरफ्तार करने वाले उमरान मलिक जिन्होंने “लीग मैचों”  तक अपने बाजुओं की ताकत का जोर दिखाते हुए आईपीएल सीजन 15 की सबसे तेज गेंद फेकी और अपने नाम रिकॉर्ड बनाया ।

Lockie Ferguson broke Umran Malik's pride, throwing the ball at the speed of 157.3 KM, became the king of speed in the final match

वहीं उनका रिकॉर्ड आखिरी और निर्णायक मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन ने 157.3 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक कर तोड़ दिया और बता दिया की असल रफ्तार के बादशाह कौन हैं। जहां निर्णायक मुकाबले में सनसनाती गेंद से ना केवल उमरान का रिकॉर्ड तोड़ा वहीं इस सीजन का सबसे तेज गेंद फेंकने का गौरव भी प्राप्त किया।



उमरान ने दिल्ली के खिलाफ फेंकी थी 157 किमी की रफ्तार से गेंद

युवाओं और उभरते प्लेयर को मौका और अपने प्रदर्शन का जौहर दिखाने के लिए मंच प्रदान करने वाले आईपीएल में इस साल कई प्लेयर्स ने सुर्खियां बटोरी। जहां उमरान मलिक, मोहसिन खान, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, रजत पार्टीदार का नाम खूब उछला। इन प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन के दम पर करोड़ों दिल जीते। वहीं भारत के बेहद प्रतिभावान तेज गेंद बाज उमरान की स्पीड के कसीदे विदेशी प्लेयर्स भी पढ़ते नजर आए। वहीं उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 157 की रफ्तार से गेंद डालकर आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज गेंद डाल दी।

उमरान ने दिल्ली के खिलाफ अपने चौथे ओवर में गेंद नहीं डाली जनाब बल्कि आग उगला आग । उन्होंने रोवमैन पॉवेल को 157 की रफ्तार से गेंद डाल सनसनी फैला दी । जो देश अपनी स्पिन के लिए चर्चा में रहता था वहीँ उमरान की तेज गेंद की वजह से अब रफ़्तार की श्रेणी में भी भारतीय टीम का नाम लिया जा रहा है ।



आखिरी मैच में लौकी फर्गुसन का जलवा

आई पी एल 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात का सामना राजस्थान के साथ था गुजरात के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने बटलर को 157 पॉइंट 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी गौरतलब है कि आईपीएल के सबसे तेज 3 डिलीवरी में से दूसरे पायदान पर अब उमरान मलिक का रिकॉर्ड तोड़ लॉकी फर्ग्यूसन पहुंच चुके हैं।

जहां लॉकी फर्ग्यूसन 15 7.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद से कर सनसनी मचा दी और उमरान मलिक के दिल्ली के खिलाफ 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से की गई केंद्र का रिकॉर्ड तोड़ दिया।



उमरान मलिक को मिला रफ्तार का इनाम

गौरतलब है कि उमरान मलिक को आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में जगह दी गई है जहां t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह पदार्पण करते हुए नजर आएंगे हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सभी को अपनी तेज गेंद से प्रभावित किया है।



वहीँ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन ने उन्हें तरासने का भी कार्य बहुत बखूबी किया है ।वही हैदराबाद के टॉम मूडी के अनुसार  मलिक आने वाले समय में एक बेहतरीन गेंदबाज के रूप में आएंगे एवं उनकी रफ्तार का विदेशी पिच पर भारतीय टीम को फायदा मिलता नजर आएगा।

वहीँ उमरान की उड़ान अब रुकने वाली नहीं है । जहाँ अब वह शमी, बुमराह, भुवनेश्वर, प्रसिद्ध कृष्णा के साथ भारतीय टीम के लिए अहम् योगदान करने के लिए तैयार लग रहे हैं ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here