MI vs RCB: विराट कोहली-डुप्लेसिस का तूफान, 8 विकेट से मुंबई को रौंदा, तिलक वर्मा की 84 रन की पारी गई बेकार

0
56
views
MI vs RCB: Virat Kohli-Duplessis storm, Mumbai by 8 wickets, Tilak Verma's innings of 84 runs went in vain
PC: IPLT20

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, 5th Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई स्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का पांचवा मुकाबला खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर मुकाबले में चौके और छक्कों की बरसात आरसीबी के द्वारा की गई ।जहां विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी की टीम को 8 विकेट से मुंबई के ऊपर जीत हासिल की ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने लक्ष्य को 16.2 ओवर में प्राप्त किया । जहाँ विराट कोहली ने तूफानी 82 रन की नाबाद पारी खेली ।

तिलक वर्मा की पारी गई

एक समय 48 रन पर 4 विकेट खो देने वाली मुंबई इंडियंस की टीम को तिलक वर्मा ने अपने शानदार बल्लेबाजी से बचाया। जहां तिलक वर्मा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए ।अरशद ने 15 रनों का योगदान दिया और टीम का स्कोर 171 रनों पर पहुंचाया गौरतलब है कि रोहित शर्मा 1 रन ईशान किशन 10 रन, कैमरून ग्रीन 5 रन और सूर्यकुमार यादव 15 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे।

विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस की तूफानी पारी

MI vs RCB: Virat Kohli-Duplessis storm, Mumbai by 8 wickets, Tilak Verma's innings of 84 runs went in vain
PC: IPLT20

आईपीएल में विराट कोहली ने अपना 44 वा अर्धशतक पूरा किया जहां पहली ही गेंद से आरसीबी की टीम के धुरंधर बल्लेबाज खौफनाक नजर आये ।  जहां मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई विराट कोहली और डु प्लेसिस ने किया और 148 की जबरदस्त साझेदारी निभाई । डू प्लेसिस ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली तो दूसरी और विराट कोहली ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए और अंत में छक्के के साथ बैंगलोर को इस सीजन की पहली जीत दी ।

मुंबई के गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई

मुंबई इंडियंस की बात की जाए रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाजों को परखा जहाँ कैमरून ग्रीन ने दिनेश कार्तिक का और अरशद ने फाफ डु प्लेसिस को चलता किया । हालांकि बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 172 रन बनाकर आईपीएल में अपनी पहली जीत दर की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here