रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का पांचवां मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया ।जहां रोमांचक मुकाबले में छक्कों और चौकों की बरसात हुई । जहां आरसीबी के प्रमुख नायक रहे विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस दोनों के बीच 148 रनों की साझेदारी हुई ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 16. 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर आई पी एल 2023 में अपना पहला मुकाबला जीता।
विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के बीच हुई 148 रनों की साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के समक्ष जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा । जहां मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने 84 रन की पारी खेली। वही बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की बेंगलुरु की टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने कहर बरपाया ।जहां विराट कोहली ने 49 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली तो दूसरी और फाफ डु प्लेसिस ने 3 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली।
फफ डू प्लेसिस बने मैन ऑफ द मैच

फाफ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और छह छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली थी।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फाफ डु प्लेसिस ने कही है बात
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान फफ डू प्लेसिस जीत का श्रेय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दिया। जहां फाफ डुप्लेसिस ने कहा की पावर प्ले में मोहम्मद सिराज ने धारदार गेंदबाजी की जहाँ टीम ने मुंबई इंडियंस पर दबाव बनाया जिसकी वजह से हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे, हालांकि आखिरी दो ओवर में गेंदबाजों द्वारा अधिक रन दिए गए लेकिन आने वाले मैच में हम उस पर काम करेंगे वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका पहला मैच होम ग्राउंड पर था जहाँ यह जीत यादगार रहेगी । पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया ।






