भारत का वर्ल्ड कप 2022 का तीसरा मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। जहां इस मैच में भारतीय टीम अपनी विजयी रथ के करवा को आगे बढ़ाना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी इस मैच में जीत दर्ज कर 2 अहम अंक हासिल करना चाहेगी। लिहाजा यह टक्कर कई मायनों में अहम होने वाली है। वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार इस मैच में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। जहां केवल 33 रन बनाकर सूर्यकुमार अपने नाम इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आग खबर विस्तार। से।
नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ने बिखरी थीं चमक
नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ने 25 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 51 रनों की पारी खेल खलबली मचाते हुए विश्व कप का अपना सबसे पहला अर्धशतक भी ठोका और भारत को नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों की जीत में अहम भूमिका अदा की। वहीं अब सूर्यकुमार की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के शानदार पेस अटैक से होने वाली है। जहां दिग्गजों की टोली पर सूर्यकुमार ऐसा पलटवार करते हैं देखने लायक होने वाला है।
सूर्यकुमार कर सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम

इस साल टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार के बल्ले से जबरदस्त रन निकले हैं। जहां टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार ने 25 मैच की 25 पारियों में 867 रन 41.28 के औसत से बनाए हैं।
जहां उनका स्ट्राइक रेट 184 का रहा है। सूर्यकुमार अगर और 33 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बना लेते हैं तो वे 900 टी 20 रन इस वर्ष पूरा करने वाले पहले विश्व के बल्लेबाज बन जायेगें।
नंबर 1 बल्लेबाज को पहले ही कर दिया है पीछे

विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 20 मैच की 20 पारियों में कुल 839 रन बनाए हैं जहां सूर्यकुमार उन्हे पछाड़ उनसे आगे निकल चुके हैं। लिहाजा विश्व के नंबर 3 टी 20 इंटरनेशनल बल्लेबाज का जलवा अभी भी कायम है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी फैंस उम्मीद करेगें की जिस तरह वह छोटी टीमों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं वैसे ही बड़े दिग्गज टीम के साथ भी करेगें।







