Bangladesh vs Zimbabwe:बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच गाबा के मैदान पर खेले गए रोमांच से भरपूर बांग्लादेश और जिंबाब्वे के मुकाबले में आखिरकार बांग्लादेश की टीम ने 3 रनों से जीत दर्ज कर अंक तालिका में ग्रुप बी में 4 अंक प्राप्त कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना पाई और इस तरीके से बांग्लादेश की टीम ने 3 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि आखिरी।ओवर में जबरदस्त ट्विस्ट देखने मिला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज शान्तो ने सर्वाधिक 71 रन 55 गेंद पर बनाए, अफीफ ने 29 और शाकिब ने 23 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से मुजरबानी ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए। नगारवा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 सफलता अर्जित की।
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की बात की जाए तो विलियम्स ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी 42 गेंद में खेली, बॉर्ल ने 27 नाबाद रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन ने 19 रन देकर 3 विकेट, मुस्तफिजुर ने 15 रन देकर 2 सफलता अर्जित की।
आखिरी 6 गेंद का रोमांच

19.1 ओवर : मोसाद्देक की पहली गेंद पर लेग बाय के एक रन मिले।
19.2 ओवर : मोसाद्देक ने दूसरी गेंद पर मिड विकेट पर एवांस का कैच आफीफ ने पकड़ा ।
19.3 ओवर: एवांस के आउट होने की बाद आए नागरवा ने शॉर्ट मिड विकेट पर चौका जड़ जिम्बाब्वे की आस बांध दी।
19.4 ओवर: नागरवा ने डीप स्क्वायर दिशा में छक्का जड़ बांग्लादेश की टीम पर दवाब बढ़ा दिया और एक और बड़ा उलटफेर के बेहद करीब पहुंच गई।
19.5 ओवर: फिर से हवाई हवाई शॉट खेलने के चक्कर में नागरवा स्टंप out हो गए। जहां अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 5 और सुपर ओवर के लिए 7 रनों की दरकार थी।
19.6 no ball हुई, जहां इस गेंद पर मुजराबानी को विकेटकीपर ने स्टंप कर आउट कर दिया था लेकिन गेंद चुकी विकेट से आगे से पकड़ी गई इसलिए इसे no बॉल करार किया गया और मैच में अब 3 रन सुपर ओवर और जीत के लिए चौके की दरकार थी।
19.6 ओवर : अंतिम गैंदर पर मुजरबानी बीट हुए और 3 रनों से बांग्लादेश की जीत हुई।
You can’t write a better script in cricket
What a match it has been!!#BANvsZIM #Bangladesh #NoBall #ICCT20WorldCup2022 #ICCWorldCup2022 #INDvSA #PAKvsNED #ZIMvBAN pic.twitter.com/L9XB61QS2r— Shahriar Fahmid (@NovemverRain49) October 30, 2022







