IPL2022: मुंबई इंडियंस ने इस साल भी अपने रिलीज किए गए प्लेयर्स की सूची में से कई प्लेयर को टीम में शामिल किया जहां अपनी तिजोरी का मुंह खोलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15.25 cr में टीम में शामिल किया। वहीं आपको बता दें की सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए हैं उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने अतिरिक्त 10 लाख रुपए खर्च करने पड़े जहाँ उन्हें टीम ने 30 लाख में खरीदा । इसकी बड़ी वजह गुजरात टाइटंस के नेहरा हैं, जिनकी वजह से मुंबई इडनियंस को 10 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ गए।
अर्जुन तेंदुलकर के लिए आखिरी मौके पर गुजरात ने दिखा दिलचस्पी
— Cricket fan (@Cricketfan093) February 14, 2022
गौरतलब है कि आशीष नेहरा ने गुजरात टाइटंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर के लिए बोली में ₹500000 का इजाफा कर दिया वहीं अब अकाश अंबानी को अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम के लिए ₹300000 देने थे ।वही आकाश अंबानी ने ₹300000 देकर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर दिया वही इस ऑक्शन के उपरांत आशीष नेहरा और आकाश अंबानी हंसते हुए नजर आए अकाश अंबानी ने आशीष नेहरा की ओर देखते हुए मजाकिया अंदाज में इशारा भी किया। जहां इसके बाद ऑक्शन रूम में भी एक हल्की स्माइल का माहौल छा गया।
पिछले साल भी मुंबई इंडियंस के साथ थे अर्जुन तेंदुलकर
Relentless bowler and an Exciting talent. 🔥
Good to have you back, Arjun Tendulkar 💙#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction pic.twitter.com/JPKCRuI2XK
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 14, 2022
आपको बात दें की पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें मैच को खेलने का मौका नहीं मिला है। लिहाजा अर्जुन तेंदुलकर इस वर्ष बतौर ऑलराउंडर जरूर मैच का हिस्सा बनना चाहेंगे। आपको बता दें की अर्जुन अनकैपड प्लेयर है।
बहन सारा ने इंस्टाग्राम पर लाइक की पोस्ट
गौरतलब है की मेगा ऑक्शन में अर्जुन 30 लाख के बिके जहां बहन सारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पांच दिल के साथ पोस्ट शेयर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने के साथ ही अर्जुन तेंदुलकर ने पोस्ट शेयर की हैं।







