इन 8 रिकॉर्ड के बाद भी नहीं दिखाई CSK ने सुरेश रैना पर दरियादिली, पीछे छोड़ आगे बढ़ा CSK

0
4419
views
CSK without Raina in IPL2022
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 ऑक्शन:  12 फरवरी और 13 फरवरी को किया गया आईपीएल का मेगा ऑप्शन समाप्त हो चूका है . जहाँ कई अनजाने चेहरों पर जमकर पैसे बरसे और कुछ ऐसे जाने माने प्लेयर्स अनसोल्ड रहे । जहाँ इस मेगा ऑक्शन के उपरांत सबसे हैरान एवं क्रिकेट फैंस को निराशा देने वाली खबर आई कि सुरेश रैना जो कि मिस्टर आईपीएल कहे जाते हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी में अपनी टीम में नहीं लिया ना ही इस लीग में उतरी 10 फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया।

दो करोड़ की बेस प्राइस वाले इस महान क्रिकेटर सुरेश रैना को किसी भी टीम ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया। सुरेश रैना की आगे बात करें इससे पहले जान लेते हैं वह 7 रिकॉर्ड की जो की सुरेश रैना के नाम आईपीएल में दर्ज है और इस रिकॉर्ड को देखने के बाद कोई भी क्रिकेटर फैंस को निराशा होगी कि सुरेश रैना को टीम में क्यों नहीं मिली जगह।

सुरेश रैना के आईपीएल में 7 सर्वोत्तम रिकॉर्ड 7 best records of Suresh Raina in IPL)

1)सुरेश रैना आईपीएल के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में सर्वप्रथम 5000 रनों का आंकड़ा पार किया था

2) सुरेश रैना आईपीएल इंडियन प्रीमीयर लीग में सर्वाधिक कैच लेने वाले प्लेयर हैं, जहां उन्होंने खेले गए कुल 205 मैचों में से 109 कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

3) चेन्नई सुपर किंग की ओर से सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले प्लेयर है सुरेश रैना सुरेश रैना ने खेल के 205 मैचों में कुल 33 रन की पारी खेली हैं।

4) चेन्नई सुपर किंग की ओर से सुरेश रैना ने सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है जहां चेन्नई की ओर से खेलते हुए सुरेश रैना ने कुल 205 मैचों में 425 चौके जड़े हैं।

5) चेन्नई सुपर किंग की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 2 प्लेयर में सुरेश रैना का नाम आता है ,जहां सुरेश रैना ने 205 मैच में कुल 180 छक्के चेन्नई सुपर किंग की ओर से जड़े हैं।

6) चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल नॉकआउट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं। सुरेश रैना जिन्होंने आईपीएल नॉकआउ में कुल 714 रन अपने नाम किया है ।

7) आईपीएल में हुए अब तक के सभी  फाइनल मैच की बात करें तो सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर सुरेश रैना हैं। जहां उन्होंने कुल 249 रन आईपीएल फाइनल में बनाए हैं।

रैना का आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल में सुरेश रैना ने कुल 205 मैच में 5528 रन 32.51 के औसत से बनाये हैं । जहाँ सुरेश रैना का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 100 रन का रहा है । सुरेश रैना ने आईपीएल में कुल 136.76 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है । जहाँ उन्होंने 39 अर्धशतकीय पारी खेली है हुए एक शतक जड़ा है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here