हसरंगा ने छीना चहल से पर्पल कैप, राशिद ने लगाई लंबी उड़ान, पर्पल कैप के लिए मचा घमाशान, देखें टॉप-10 गेंदबाजों की सूची

0
78
views
Hasranga snatched the purple cap from Chahal, Rashid took a long flight, created a ruckus for the purple cap, see the list of top-10 bowlers
PC: IPL/BCCI

IPL 2022 के 67वें मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को भी बैंगलोर ने जगा कर रखा है । GT ने RCB के समक्ष 169 रन का लक्ष्य दिया था । जिसके जवाब में  बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया । बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 73 रन 54 गेंद में बनाये । वहीं, दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज़ और  कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 44 रनों का योगदान दिया ।



फिनिशर की भूमिका में आये ग्लेन मैक्सवेल ने महज 18 गेंद में 40 रन बनाकर बैंगलोर के लिए जीत पक्की कर दी । गुजरात की ओर से  2 विकेट राशिद खान ने लिए। वहीँ अगर आज दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ मुकाबला गंवा देती है, तो RCB प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Hasranga snatched the purple cap from Chahal, Rashid took a long flight, created a ruckus for the purple cap, see the list of top-10 bowlers
PC: IPL/BCCI

हसरंगा का कमाल



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के युवा स्पिनर  वानिंदु हसरंगा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मौजूदा संस्करण बेहद खास रहा है जहाँ इस मिस्ट्री गेंदबाज़ पर कोई भी बल्लेबाज़ ने खुलकर नहीं खेला है । जहाँ अपनी फिरकी से गच्चा दिलवाने वाले इस गेंदबाज़ ने हर मैच में विकेट चटकाए हैं और अपनी मैच में छाप छोड़ी है । रन के लिहाज से यह बेहद कंजूस साबित हुए हैं ।

इस साल बैंगलोर ने हसरंगा को 10.75 करोड़ देकर टीम में शामिल किया था वहीँ यह बैंगलोर की कसौटी पर खरे उतर रहे हैं और कमाल दिखा रहे हैं । वहीँ एक और कमाल हसरंगा ने कर दिखाया है । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।



इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में वानिंदु हसरंगा बेहद सफल रहे हैं यही वजह थी जब ऑक्शन के दौरान पंजाब और हैदराबाद ने बैंगलोर के साथ इस लेग स्पिनर गेंदबाज़ पर जमकर बोली लगाई थी । पर्पल कैप की सूची में एक बार फिर से हसरंगा ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं ।

वानिंदु हसरंगा का छाया रंग



आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहाँ इस मैच में भी हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक बड़ा हासिल किया । इस मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के आतिशी बल्लेबाज डेविड मिलर को खुद की गेंद पर कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया । इस 1 विकेट के साथ अब हसरंगा  पर्पल कैप की सूची में युजवेंद्र चहल को पछाड़ पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं ।

देखें पर्पल कैप की टॉप-10 की सूची



 

Hasranga snatched the purple cap from Chahal, Rashid took a long flight, created a ruckus for the purple cap, see the list of top-10 bowlers

67 मैच के बाद पर्पल कैप की सूची में बड़ा बदलाव आया है जहाँ पहला पायदान में ही उलटफेर देखने मिला है । पहले स्थान पर अब चहल को पछाड़  वानिंदु हसरंगा आ गए हैं, जहाँ उन्होंने कुल  24 विकेट चटकाए है। उसके बाद 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर युजवेंद्र चहल है।

तीसरे स्थान पर 22 विकेट के साथ पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा काबिज  है। चौथे पायदान पर 21 विकेट के साथ हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ उमरान मलिक शामिल  है। वहीं पांचवें स्थान  पर 20 विकेट के साथ दिल्ली के कुलदीप यादव काबिज  है।



रशीद खान की छलांग

Hasranga snatched the purple cap from Chahal, Rashid took a long flight, created a ruckus for the purple cap, see the list of top-10 bowlers
PC: IPL/BCCI

बैंगलोर के खिलाफ 2 विकेट हासिल कर पर्पल कैप की टॉप-10 की सूचि में छठे पायदान पर  राशिद खान पहुंच गए हैं, जहाँ उनके 18 विकेट है। सातवें पायदान पर 18 विकेट के साथ बैंगलोर के हर्षल पटेल  है। वहीं आठवें पायदान पर 18 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी काबिज  है।9 वे पायदान पर 18 विकेट के साथ टी नटराजन और दसवें पायदन पर 17 विकेट लेने वाले आवेश खान मौजूद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here