आईपीएल 2022 का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला गया। जहाँ बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205/2 रन बनाये । जीत के लिए पंजाब को 206 रनों की दरकार 120 गेंद पर हैं । जहां पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 57 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के की मदद से 88 रन बनाए, इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम पड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी दी गई है।
RCB स्कोर
A Faf masterclass, Virat’s anchoring innings and DK’s blitzkrieg helps us put up a compelling total on the board. 🔥💪🏻
Over to the bowlers now. 🙌🏻🎯#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #PBKSvRCB pic.twitter.com/kYbbDwjR8Z
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 27, 2022
फाफ डु प्लेसिस ने मचाया धूम, पुरे किये आईपीएल में 3000 रन
बता कप्तान अपना पहला मुकाबला आरसीबी की ओर से खेलने वाले कप्तान फफ डू प्लेसिस ने सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 88 रन की पारी खेली ।जहां इसके साथ ही वह आईपीएल में 3000 रन पूरा करने वाले आईपीएल के 20 वे प्लेयर बन चुके हैं।
100 प्लस छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले सूची में फाफ डु प्लेसिस ने अपना नाम दर्ज कराया ।जहां वह 100 से अधिक छक्के लगाने वाले आईपीएल के 25 में प्लेयर बन चुके हैं। वहीं एबी डिविलियर्स के बाद वह दूसरे ऐसे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 100 छक्के आईपीएल में लगाने का आंकड़ा पार किया है।
साझेदारी में भी फाफ डू प्लेसिस बनाया है रिकॉर्ड
आईपीएल में पंजाब के विरुद्ध आरसीबी के लिए 9 शतकीय साझेदारियां निभाई गई हैं । 9 साझेदारी में से 6 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए हैं। वहीँ 3 शतकीय पारी बाहरी मैदान पर आये ।
131 – मोहाली में गेल और डिविलियर्स, 2012
118 – मुंबई में फाफ और कोहली, 2022
102 – पुजारा और गेल मोहाली में, 2013
आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 रन बनने वाली टीम देखें
21 – आरसीबी*
19 – सीएसके
16 – एमआई
15 – पीबीकेएस
13 – केकेआर
आईपीएल के मैच में बतौर प्लेयर: हिस्सा जहां टीम ने 200+ स्कोर किया हो
21: विराट कोहली
18: सुरेश रैना
18: एमएस धोनी
16: एबी डिविलियर्स
15: क्रिस गेल
15: रवींद्र जडेजा
कप्तान के रूप में पहली पारी में सर्वोच्च आईपीएल स्कोर
119: संजू सैमसन
99: मयंक अग्रवाल
93: श्रेयस अय्यर
88: फाफ डु प्लेसिस*
83: कीरोन पोलार्ड
रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाज़ी
रॉयल चलनेजर्स की ओर से डुप्लेसिस ने 57 गेंद पर 88 रन बनाये , वहीँ रावत ने 20 गेंद में 21 रन बनाये । विराट कोहली ने 29 गेंद पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली । इस साल फिर से बैंगलोर से जुड़े कार्तिक ने 14 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाये ।
पंजाब की गेंदबाज़ी
पंजाब की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो राहुल चाहर और अर्शदीप को एक– एक सफलता हाथ लगी । वहीँ संदीप ने चार ओवर में 37 रन, ओडियन ने 4 ओवर में 52 रन और हरप्रीत ने 3 ओवर में 38 रन दिए ।







