वीडियो: 36वें ओवर में हुआ ड्रामा, उमेश यादव से छूटा ट्रेविस हेड का कैच, तीसरी ही गेंद पर जडेजा ने किया शिकार

0
361
views

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां तीसरे दिन के खेल समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 296 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वही मैदान पर कैमरून ग्रीन  7 रन और लबुशेन 41 रन बनाकर मैदान पर टिके हैं ।वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट दूसरी पारी में 123 रनों पर खोए हैं वहीं तीसरे दिन के खेल समाप्ति से पहले 36 में ओवर  में बड़ा ड्रामा हुआ ,जहां जडेजा की एक ही ओवर र में ट्राविस  हेड को जीवनदान तो मिला लेकिन तीसरी गेंद पर जडेजा ने उनका कैच लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

मैच का लेखा-जोखा

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में और 469 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई ।वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं जहां उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर ,स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड पवेलियन वापस लौट चुके हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 296 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

36 वे ओवर में घटा ड्रामा

Drama took place in the 36th over, Travis Head missed by Umesh Yadav, Jadeja caught on the third ball

पारी का 36 वा ओवर करने आए जडेजा ने अपनी पहली ही गेंद पर पिछले पारी के शतकवीर ट्रेविस हेड को आउट कर चुके होते अगर उमेश यादव ने उनका कैच बाउंड्री पर ना छोड़ा होता। हालाकि ट्रेविस हेड की किस्मत ने अधिक समय के लिए उनके साथ नहीं रह 36 वे ओवर की तीसरी ही गेंद पर जडेजा की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में गेंद फॉलो थ्रू में जडेजा के पास आई और जडेजा ने कैच लेकर ट्रेविस हेड की पारी 18 रनों पर समाप्त कर दी।

जहां गनीमत यह रही की ट्रेविस हेड जो की पिछले मैच में खतरनाक साबित हुए थे वे अधिक देर तक मैदान पर नहीं रहे जिसके बाद रोहित शर्मा ने भी चैन की सांस ली। वहीं उमेश यादव से बड़ी गलती का खामियाजा टीम इंडिया ने नहीं भुगतना पड़ा ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here