ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर ढेर हो गई ।वहीं दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने 235 रनों की लीड ले ली है। वहीं इस मुकाबले में चाय के सत्र के बाद एक अनूठा मंजर देखने मिला जहां विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कप्तानी का दबाव को कुछ कम करने के लिए विराट कोहली खुद लीडर की भांति भारतीय टीम उसे बातचीत करते नजर आए जहां उन्होंने हर उस अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा किया जिससे कि टीम में जोश और स्फूर्ति के साथ फिर से जीत का जज्बा उमड़ सके।
रोहित शर्मा भी विराट की बातें सुनते हैं नजर
चाय के सत्र पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 1 विकेट डेविड वॉर्नर के रूप में खोया था और उनके 23 रन बने थे ।वही चाय के अवकाश के बाद पूरी टीम के साथ विराट कोहली अपने अनुभव को साझा करते नजर आए ।जहां शांत भाव से रोहित शर्मा भी उनकी बातों को सुनते नजर आए। विराट कोहली इससे पहले मोहम्मद सिराज के ओवर में भारतीय समर्थकों को जोश में लाने के लिए खुद ताली भी बजाते नजर आए जहां एक सच्चे स्पोर्ट्समैन कि इस निशानी को पूरा जग सलाम कर रहा है।
मुश्किल में है भारतीय टीम

गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 240 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है जहां केवल दो ही विकेट उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया की गिरे हैं।
वहीं अगर भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम को जल्द से जल्द आउट करने में कामयाबी हासिल नहीं करते हैं तो भारतीय टीम से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब कोसों दूर जाता दिखाई देता नजर आ रहा है। हालांकि विराट कोहली हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मैदान पर भारतीय टीम जोश में दिखाई दे और अपना हौसला ना खोए।
वीडियो
Virat Sharing his experience With Rohit and co.
No matter what
But Rohit also believes That Virat’s advices are actually helpful and can help us to the victory
Bring the trophy home
ROHIT AND VIRAT❤️🫂 pic.twitter.com/lrXdzJcIcD— Oxygen18 (@Aryans35802847) June 9, 2023







