वीडियो: जडेजा के जादुई गेंद पर उड़ गया कैमरून ग्रीन का विकेट, गेंद छोड़ना पड़ा भारी, रोहित खुशी से झूमे

0
555
views
Cameron Green's wicket flew on Jadeja's magical ball, had to leave the ball heavy, Rohit danced happily
PC: ICC

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला का चौथा दिन बेहद रोमांचक बीत रहा है। जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 296 रन बनाए ,वहीं दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने छह विकेट पर 201 रन बनाकर अपनी लीड 374 रनों के कर लिया है , वहीँ  भारत की ओर से जडेजा अब तक के सबसे सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने तीन विकेट हासिल कर लिया है जिसमें सबसे शानदार विकेट कैमरून ग्रीन का रहा ।  जहां रविंद्र जडेजा की जादुई गेंद को छोड़ने के चक्कर में कैमरून ने अपना विकेट गवाया । जिसके बाद रोहित शर्मा खुशी का ठिकाना ना रहा जहां गेंद इतनी शानदार था की कैमरून ग्रीन को भी पता ना चला कि कब उनका विकेट गिर गया। आगे खबर विस्तार से।

ऑस्ट्रेलिया की लीड 350 के पार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 469  रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 296 रन बनाए वहीं लंच ब्रेक तक मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी मैदान पर मौजूद है.वही ऑस्ट्रेलिया की टीम की बढ़त 374 रनों की हो चुकी है।भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतना है तो जल्द से जल्द उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटने की दरकार होगी।

जडेजा ने शानदार गेंद पर किया कैमरुन ग्रीन को चलता

Cameron Green's wicket flew on Jadeja's magical ball, had to leave the ball heavy, Rohit danced happily

दूसरी पारी के 63 में ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन को अपनी फिरकी में जडेजा ने फसाया। जहां कैमरून ग्रीन गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और गेंद को छोड़ने के प्रयास में अपने दस्ताने को गेंद से लगा बैठे । गेंद  ग्रीन  के दस्ताने पर लगने के साथ ही विकेट के बेल्स को लेकर उड़ गई जहां कैमरून ग्रीन 25 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा का शिकार बने वह इस तरीके से भारतीय टीम को छठी सफलता हासिल हुई।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here