वीडियो: उमेश यादव के रॉकेट रफ्तार आइटस्विंग पर पुजरा ने लिया लाबूशेन का अद्भुत कैच, उमेश की गर्जन से गूंजा ओवल

0
356
views
Pujra took Labushen's amazing catch on Umesh Yadav's rocket speed eyeswing, Oval reverberated with Umesh's roar
PC: ICC

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया की 374 रनों की हो गई है .जहां मैदान पर एलेक्स कैरी 41 रन और स्टार्क 11 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए हैं . इस मुकाबले के दूसरी पारी के चौथे दिन उमेश यादव ने लाबूशेन का ज़बरदस्त विकेट 41 रन पर लिया। हालाकि इससे पहले लाबूशेन को मोहम्मद सिराज ने कई कठिन सवाल पूछे।

जहां कई गेंद उनके हाथों से भी जा लगी और वे दर्द में भी दिखाई दिए। लेकिन अंत में उमेश यादव जिन्हे कई सवालों के कटघरे में फैंस रखते नजर आ रहे थे उन्होंने विकेट लेकर सबकी बोलती बंद कर दी। जहां आउटस्विंग गेंद पर उमेश यादव ने लाबूशेन को चलता कर दिया।

चौथे दिन मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 374 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है जहां एलेक्स कैरी 41 रन और स्टार्क  के 11 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की नजर अब तेज रन बनाकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने की होगी । जहां दोनों ही टीमें चाहेंगे कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी और ना बढ़कर बल्कि किसी नतीजे की ओर बढ़े।

उमेश यादव की शानदार वापसी

Pujra took Labushen's amazing catch on Umesh Yadav's rocket speed eyeswing, Oval reverberated with Umesh's roar

उमेश यादव ने दूसरी पारी में 12 ओवर में 32 रन देकर दो सफलता अर्जित की उमेश यादव ने जहां उस्मान ख्वाजा को 13 रन पर भरत के हाथों कैच आउट करवाया, वहीं लबुशेन  को उन्होंने 41 रनों पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया।

45 ओवर की चौथी गेंद पर उमेश यादव के आउटस्विंग को लाबूशेन समझ नहीं पाए, जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी पहले स्लिप में मौजूद खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों में गई ।गेंद इतनी तेज थी की पुजार को भी समझने में वक्त लगा हालांकि टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि पुजारा ने उसका जो पूरा किया और लबूशेन को मैदान को छोड़कर वापस जाना पड़ा। जिसके बाद उमेश यादव ने हवा में पंच लगाकर खुशी जाहिर की।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here