मयंक-ओडियन का धमाल, RCB को 5 विकेट से रौंदा, इसे मिला मैन आफ द मैच, टूटे ये 11 रिकॉर्ड, देखें स्कोर कार्ड

0
78
views
Mayank-Odian's performance, RCB thrashed by 5 wickets, got Man of the Match, 11 records broken, see score card
PC: PunjabKings/twitter

आईपीएल 2022 का तीसरा मुकाबला पंजाब से बेंगलुरु के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला गया ।जहां पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पावर हीटर की टोली  ने 19 ओवर में 208 रन बनाकर आईपीएल 2022 का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है ।

पंजाब की 5 विकेट से जीत

मैन ऑफ द मैच

ओडियन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहाँ उन्होंने  8 गेंद पर आतिशी 25 रन बनाये । जहाँ उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े ।

टूटे यह रिकॉर्ड

  1. गंभीर को पछाड़कर आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने धवन।
  2. विराट कोहली आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 टी20 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  3. आईपीएल में चेज़ में सर्वाधिक रन2902 – विराट कोहली
    2787 – रॉबिन उथप्पा
    2582 – शिखर धवन*
    2569 – डेविड वॉर्नर
    2460 – गौतम गंभीर
  4. आईपीएल में पीबीकेएस के खिलाफ आरसीबी कप्तानों द्वारा सर्वोच्च स्कोर:
    113 – 2016 में विराट कोहली
    88 – फाफ डु प्लेसिस आज
  5. आईपीएल में पंजाब किंग्स द्वारा सफलतापूर्वक चेज किए गए सर्वोच्च लक्ष्य206 बनाम CSK अबू धाबी में, 2014
    हैदराबाद में 206 बनाम SRH, 2014
    डीवाई पाटिल स्टेडियम  206 बनाम आरसीबी

6.फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में पुरे किये 3000 रन

डू प्लेसिस ने सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 88 रन की पारी खेली ।जहां इसके साथ ही वह आईपीएल में 3000 रन पूरा करने वाले आईपीएल के 20 वें प्लेयर बन चुके हैं।

7.100+ छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड

आईपीएल में सर्वाधिक  छक्के लगाने वाले सूची में फाफ डु प्लेसिस ने अपना नाम दर्ज कराया । आईपीएल में 100+ छक्के जड़ने वाले 25वें   प्लेयर बने डु प्लेसिस । वहीं एबी डिविलियर्स के बाद डु प्लेसिस दूसरे ऐसे दक्षिण  अफ्रीका के बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 100 छक्के आईपीएल में लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है ।

8.साझेदारी में भी फाफ डू प्लेसिस बनाया है रिकॉर्ड

आईपीएल में पंजाब के विरुद्ध आरसीबी के लिए 9 शतकीय साझेदारियां में से 6 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए हैं। वहीँ 3 शतकीय पारी बाहरी मैदान पर आये ।

131 – मोहाली में गेल और डिविलियर्स, 2012
118  – मुंबई में फाफ और कोहली, 2022
102 – पुजारा और गेल मोहाली में, 2013

9.आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 रन बनने वाली टीम देखें

21 – आरसीबी*
19 – सीएसके
16 – एमआई
15 – पीबीकेएस
13 – केकेआर

10.आईपीएल के मैच में  बतौर प्लेयर  हिस्सा जहां टीम ने 200+ . स्कोर किया हो

21: विराट कोहली
18: सुरेश रैना
18: एमएस धोनी
16: एबी डिविलियर्स
15: क्रिस गेल
15: रवींद्र जडेजा

11.कप्तान के रूप में पहली पारी में सर्वाधिक आईपीएल स्कोर

119: संजू सैमसन
99: मयंक अग्रवाल
93: श्रेयस अय्यर
88: फाफ डु प्लेसिस*
83: कीरोन पोलार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पारी की शुरुआत अनुज रावत के साथ की, जहां डुप्लेसिस को शाहरुख खान द्वारा जीवनदान मिला, वहीं उन्होंने 57 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 88 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली 29 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। कार्तिक ने 14 गेंदों पर 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 32 रन की बहुमूल्य पारी खेली। इसके साथ ही पंजाब की टीम ने 23 अतिरिक्त रन भी दिए।

पंजाब की गेंदबाजी

पंजाब की गेंदबाजी बेदम नजर आए। जहां पंजाब के स्ट्राइक गेंदबाज संदीप शर्मा 4 ओवर में 37 रन वही सफल गेंदबाजों की बात की जाए तो राहुल चहर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाए ।वहीं अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल ने 24 गेंदों पर 2 छक्के और दो चौके की मदद से 32 रन बनाए ।वह शिखर धवन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। राजपक्षा ने 22 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। ओडीन स्मिथ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका जड़ा । शाहरुख़ खान ने 24 रन बनाये ।

बेंगलुरु की गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए ।वहीं हंसरंगा को एक सफलता हाथ लगी । हर्षल पटेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर एक सफलता हासिल की।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here