CSK vs KKR: बतौर कप्तान जडेजा ने किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम, मैच में बने 7 रिकॉर्ड, KKR की 6 विकेट से जीत

0
82
views
CSK vs KKR: Jadeja did this embarrassing record as captain, 6 records made in the match, KKR won by 6 wickets
PC: Twitter /IPLT20

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग को 6 विकेट से रौंदा टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 9 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। वहीं  इस मैच मैं कुल 7 रिकॉर्ड बने, वहीं जडेजा के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

रिकॉर्ड पर एक नज़र

1.रवींद्र जडेजा हार के साथ आईपीएल में कप्तानी का कार्यकाल शुरू करने वाले पहले चेन्नई सुपर किंग्स के  कप्तान बने।

CSK कप्तान और उनका पहला मैच

धोनी (2008 में जीता)
रैना (2010 में जीते)
जडेजा (2022 में हारे)*

2.आईपीएल के सबसे ज्यादा सीजन का पहला मैच जीतने वाली टीम में टॉप पर पहुंची कोलकाता
6 बार  – केकेआर
4 बार  – चेन्नई सुपर किंग्स
2 बार  – मुंबई इंडियंस
1 –  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

3.आईपीएल सीजन के सलामी बल्लेबाजों (3 या अधिक विकेट) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

गेंदबाज़ बेस्ट प्रदर्शन
इमरान ताहिर बनाम आरसीबी, 2019 3/9
हरभजन सिंह बनाम आरसीबी, 2019 3/20
ड्वेन ब्रावो बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स  3/20
लुंगी एनगिडी बनाम एमआई, 2020 3/38

 

4 आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट :

प्लेयर विकेट
लसिथ मलिंगा 170
ड्वेन ब्रावो 170
अमित मिश्रा 166
पीयूष चावला 157
हरभजन सिंह 150

5 आईपीएल सीजन के एक ओपनर में 50+ रन बनाने वाले विकेटकीपर

प्लेयर रन
कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2008 158*
एडम गिलक्रिस्ट 54
एमएस धोनी बनाम केकेआर 50*

 

६। अधिकतम 30+ स्कोर ,(मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए)

60 बार : एमएस धोनी*
43 बार : दिनेश कार्तिक
42 बार: रोहित शर्मा
40 बार : एबी डेविलियर्स

7.आईपीएल में सर्वाधिक नाबाद 50+ स्कोर

प्लेयर 50+ स्कोर
एबी डेविलियर्स 23
एमएस धोनी* 20
शिखर धवन 19
सुरेश रैना 18

 

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग की बल्लेबाजी की बात की जाए तो चेन्नई की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए ।वहीं रविंद्र जडेजा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन की पारी खेली, रोबिन उथप्पा ने  दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो उमेश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए वही वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता अर्जित की रसल को एक विकेट हासिल हुई। सुनील नरेन बेहद किफायती साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 15 रन दीया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 44 रन की पारी खेली वहीं सैम बिलिंग्स ने 25रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रेयस ने 20 रन तथा नीतीश राणा ने 21रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग की गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग की ओर से 38 वर्षीय ब्रावो ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन सफलता हासिल की वहीं सैंटनर ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here