KKR vs CSK: ऋतुराज का 0 पर आउट होना नहीं बल्कि रन आउट बना मैच का “टर्निंग पॉइंट”, जानिए हार की वजह

0
174
views
KKR vs CSK: Rituraj was not dismissed for 0, but run out became the
PC: TWitter

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ आईपीएल के इस शुभारम्भ मैच में  सभी क्रिकेट फैंस हाई स्कोरिंग गेम की आशा समेटे मैदान पर आये, वहीँ अधिकांश लोग अपने टीवी स्क्रीन से चिपके रहे । इस  उद्घाटन मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर इस सीजन का आगाज किया है । आगे बात करते हैं मैच की टर्निंग पॉइंट पर की आखिरी वह क्या वजह रही जिसकी वजह से चेन्नई को मैच में हार का सामना करना पड़ा ।

टॉस ने अदा किया अहम रोल

चेन्नई की ओर से जडेजा और कोलकाता की ओर से श्रेयस टॉस के लिए मैदान पर आये जहाँ श्रेयस ने मैदान और पिच को देखते हुए टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । वहीँ विकेट दूसरे हाफ में बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल हो गयी थी । लिहाजा टॉस ने बेहद अहम भूमिका मैच में अदा की ।

KKRvsCSK: मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच के टर्निंग पॉइंट की बात की जाये तो हरभजन और सुरेश रैना के अनुसार जडेजा की गलती की वजह से जब रायडू रन आउट हुए, उस रन आउट ने मैच का रुख बदल दिया । हरभजन के अनुसार अगर रायडू रहते तो वह मैदान पर स्पिनर को अच्छा खेलते हैं और लम्बे शॉट भी अच्छा लगाते हैं। तब टीम का स्कोर 35 रन और होता । तो रायडू का रन आउट होना चेन्नई के लिए टर्निंग पॉइंट हुआ ।

KKR की शानदार जीत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर अपना खाता खोल लिया है ।

मैन ऑफ द मैच

उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । उमेश यादव ने अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीँ उन्होंने चेन्नई के दोनों सलामी प्लेयर्स को चलता किया ।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here