आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 28 वा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्राइस्ट चर्च के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति वाला है ।अगर या भारतीय टीम मैच जीती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी ।
वही भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां भारत के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आने के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। जहां उन्होंने इस्माइल के 1 ओवर में लगातार 3 चौके जड़कर विरोधी टीम दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर ला खड़ा किया ।आलम यह रहा कि सभी गेंदबाज शेफाली वर्मा के सामने बौने नजर आए ।शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। पॉवरप्ले में शैफाली और मंधना ने 68 रन जोड़े । इसके साथ उन्होंने अपने रिकॉर्ड कर लिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
रिकॉर्ड
1.शैफाली महिला विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय ओपनर बनीं।
2 महिला विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय :-
17y 363d – मिताली राज बनाम दक्षिण अफ्रीका , 2000
17y 365d – मिताली राज बनाम NED, 2000
18y 58d – शैफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका ,
18वाई 343डी – अंजू जैन बनाम वेस्टइंडीज, 1993
3.वनडे में IND बनाम SA के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
91- स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा,
83- दीप्ति शर्मा और पूनम राउत, 2017
83- रॉड्रिक्स और पुनिया, 2019
टॉस
#TeamIndia have won the toss in this all-important clash against #TeamSouthAfrica and have elected to bat first.#CWC22 pic.twitter.com/dtdmz9eNi6
— ICC (@ICC) March 27, 2022
टॉस की बॉस बानी मितली, जहाँ उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । यह भारत के लिए बेहद अहम् मुकाबला है । जहाँ एक जीत भारत की टिकट सेमि फाइनल में पक्की करवाएगी ।
भारतीय टीम
भारतीय टीम में तेज गेंदबाज़ झूलन की कमी खलेगी, जहाँ उन्हें चोट की वजह से इस मैच से आराम दिया गया है ।
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
दक्षिण अफ्रीका की टीम
लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लुस (कप्तान), मिग्नॉन डू प्रीज़, मारिज़ने कप, क्लो ट्रायॉन, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका







