एलिसा हीली का तूफानी शतक, दोहरे शतक से चुकी, AUS ने ठोके 356/5 रन, टूटे 5 रिकॉर्ड, ENG को जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य

0
109
views
Alyssa Healy's stormy century, double century, AUS hit 356/5 runs, 5 records broken, ENG set a target of 357 runs to win
PCL ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है ।जहां क्रिस्टचर्च के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया । वहीँ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है । ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में ताबड़तोड़ 356/5 रन बनाए। जहाँ इंग्लैंड को अब फाइनल में  जीत दर्ज करने के लिए  357 रनों के विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने की दरकार होगी ।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

(AUSvsENG) फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ एलिसा हीली  ने करियर बेस्ट पारी खेली जहाँ उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की । उन्होंने 170 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जहाँ उन्होंने 26 चौके की मदद से महज 138 गेंद पर 170 ताबड़तोड़ रन बनाये ।रचेल हैंस ने 68 रनों की पारी खेली, जहां उन्होंने 9 चौके की मदद से 85 रन बनाए। लेनिंग ने 10 रन तथा मूनी ने आतिशी 62 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने धीमी शुरुआत की जहाँ 1-10 ओवर के बीच 37 रन बनाये । वहीँ 11-20 ओवर के बीच उन्होंने 55 रन बनाये । 21-30 ओवर में 70 रन बनाकर रन गति को तेज कर दिया । 31-40 ओवर में 74 रन बने । 41-50 ओवर में120 रन बनाये गए । ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा साफ़ भारी है जहाँ 7 लीग मैचों में एक भी मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं हारकर। वहीँ 356 रन बनाकर फाइनल में अपनी जीत ऑस्ट्रेलिया ने लगभग पक्की कर ली है ।

इंग्लैंड  की बॉलिंग

श्रुब्सोले  ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए। एक्स्लेस्टने ने 10 ओवर में  71  रन देकर 1 विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने 6 गैदबाज़ों का इस्तेमाल किया लेकिन सभी की कुटाई जमकर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने की । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की हर एक गेंदबाज़ पर रन बरसाए ।

टूटे ये रिकॉर्ड

महिला विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन:
एलिसा हीली 2022 में — 509 रन

राचेल हेन्स और एलिसा हीली एक महिला एकदिवसीय श्रृंखला में 3 शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप करने वाली पहली जोड़ी हैं।

एक महिला एकदिवसीय श्रृंखला में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन:
445* – एलिसा हीली 2022 WC . में
396 – सारा टेलर 2017 WC .

महिला एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर:
170 – एलिसा हीली आज
146* – बेलिंडा क्लार्क 2000 में
130 – रशेल हेन्स 2022 में

राचेल हेन्स ने इतिहास रच दिया जहाँ  वह ICC महिला विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए डेबी हॉकले से आगे निकल गईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here