IPL 2022 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 152/5 का स्कोर बनाया था। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 54 रन बनाये ।वहीं, हेटमायर ने आखिरी ओवर में आतिशी पारी खेलते हुए 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए। कोलकाता की ओर से तेज गेंबाज़ टिम साउदी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 153 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर 5 लगातार मैचों में मिली हार का सिलसिला तोडा । कोलकाता की ओर से जीत के नायक नीतीश राणा (48) और रिंकू सिंह (42) रहे जहाँ दोनों ने मिलकर ने 38 गेंदों में नाबाद 66 रन की साझेदारी निभाई ।
राजस्थान की धीमी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने संभल कर खेला जहाँ तीसरे ओवर में उमेश यादब के हाथों देवदत्त पडिक्कल 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए । बटलर भी 22 रन बनाकर टीम सऊदी का शिकार बने । बटलर और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 48 रन जोड़े ।
संजू सैमसन 49 गेंदों में 54 रन बनाकर मावी का शिकार बने , उन्होंने आईपीएल करियर का अपना 17 वां अर्धशतक जड़ा । इस मैच में आये करुण नायर भी कमाल नहीं कार पाए जहाँ वह 13 रन पर आउट हुए ।नायर और संजू के बीच 28 गेंदों पर 35 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए।
पावर प्ले में कोलकाता ने भी गवाए 2 विकेट
कोलकाता ने अपने सलामी बल्लेबाज़ 32 रन पर पर गंवा दिए थे। बाबा इंद्रजीत (15) और एरोन फिंच (4) सस्ते में एक बार फिर आउट हुए । इसके बाद आये कप्तान श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा ने पारी को संभाला ओर अहम् 60 रनों की पार्टनरशिप की ओर टीम को जीत की पटरी पर ले गए । ट्रेंट बोल्ट ने श्रेयस को (34) रन के स्कोर पर चलता किया ।
रिंकू सिंह- निरीश राणा ने मचाया धमाल
नितीश राणा ने 37 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के मि मदद से नाबाद 48 रन ओर रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रनों की ताबड़तोड़ आतिशी नाबाद पारी खेली ओर जीत कोलकाता की झोली में दाल दी ।
मैन ऑफ द मैच

रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी 42 रनों की पारी खेली ।
47 मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव

आईपीएल के 47 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में कोलकाता के कप्तान श्रेयस टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर लिया है। हार्दिक टॉप-4 की लिस्ट से एक बार फिर बाहर हो चुके हैं हैं । श्रेयस ने 32 गेंद में 34 रनों की पारी खेली जहाँ उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा । इसके साथ ही वे सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-4 की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं ।
बटलर 22 रन बनाकर 588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा 324 रन के साथ आ गए हैं , चौथे पायदान पर श्रेयस 324 रनों के साथ हैं। पांचवें स्थान पर हार्दिक 308 रन के साथ हैं ।
47 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

47 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में उमेश यादव पांचवें स्थान पर पर 15 विकेट के साथ आ गए हैं । जहाँ उन्होंने 1 विकेट राजस्थान के खिलाफ लेकर उमरान मालिक को पछाड़ पांचवें पायदान पर आ चुके हैं। यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर हसरंगा 15 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर उमरान 15 विकेट के साथ मौजूद है।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

कोलकाता की लगातार 5 हार के बाद ये पहली जीत है। इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद को भी कोलकाता ने जीवित रखा है । कोलकाता ने अब तक खेले गए 10 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। गुजरात पहले स्थान पर 16 अंक के साथ है । लखनऊ 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है । राजस्थान 12 अंक के साथ तीसरे । हैदराबाद 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है । बैंगलोर 10 अंक के साथ पांचवें । दिल्ली 8 अंक के साथ छठे । कोलकाता 8 अंक एके साथ सातवें तथा पंजाब 8 अंक के साथ आठवें स्थान पर है । चेन्नई ओर मुंबई क्रमश 9 वें ओर 10 वें स्थान पर है ।







