वीडियो: घटिया अंपायरिंग की भेट चढ़ा मैच, DRS के बॉस बन संजू ने किया श्रेयस को आउट, अंपायर को दिखाया आईना

1
194
views
IPL2022 Poor umpiring met the match, Sanju became the boss of DRS, dismissed Shreyas, showed the mirror to the umpire
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 47 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े मैदान पर खेला गया ।जहां इस मैच में खराब स्तरीय अंपायरिंग की वजह से इस मैच की खूब चर्चा हुई । अंपायरिंग का स्तर बेहद ही निम्न पाया गया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसंग के 54 तथा हेटमायर के 27 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152/5 रन बनाये ।



152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में 5 गेंद शेष रहते इस मैच को अपने नाम किया ।कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नितेश शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।  रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 42 रन जोड़े ।कप्तान श्रेयस ने 34 रनों की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल की गेंदबाजी की बात की जाए तो बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा तथा कुलदीप सेन  को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जहां‌ अंपायर के गलत निर्णय की खामियों की वजह से सोशल मीडिया पर अंपायरों की खूब टांग खींची गई। इसी कड़ी में एक मौका आया जब  बोल्ट  की लेफ्ट साइड में जाती हुई गेंद को श्रेयश फ्लिक करना चाह रहें हैं । गेंद बल्ले  का बाहरी किनारा लेते हुए संजू सैमसंग के दस्ताने में जा फंसी ।इसके उपरांत अंपायर ने से वाइड करार दिया।



संजू सैमसन ने किया गया‌ डीआरएस का उपयोग

गौरतलब है कि 13 ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ट कि लेग साइड में जाती हुई गेंद पर श्रेयस अय्यर ने फ्लिक  करने की कोशिश की, जहां गेंद श्रेयस के दस्ताने और बल्ले से छूती  हुई विकेटकीपर संजू सैमसंग के पास गई। जहां बिना कोई गलती की है संजू सैमसंग ने कैच पूरा किया । फील्ड अंपायर को नॉट आउट करार देते हुए गेंद को वाइड करार कर दिया गया । लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू की यह मांग उठाई की गेंद बाहरी किनारा लेकर उनके हाथो में आई है । बाद में थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here