आईपीएल 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है। वही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 5 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया है।
संजू सैमसंग हेटमायर ने खेली अच्छी पारी
हेटमायर ने 13 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन की शानदार पारी खेली ।वहीं कप्तान संजू सैमसंग में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 49 गेंदों पर 54 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेल राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 152 रनों तक पहुंचाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो टिम साउदी ने 4 ओवर में 46 रन देकर दो सफलता अर्जित की शिवम मावी अनुकूल रॉय और उमेश यादव को एक सफलता हाथ लगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से श्रेयस ने 32 गेंदों पर 34 रन, नीतीश राणा ने 37 गेंदों पर 48 नाबाद रन तथा रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।राजस्थान रॉयल की गेंदबाजी की बात की जाए तो ट्रेंट बोल्ट, कृष्णा, कुलदीप सेन को एक-एक सफलता हाथ लगी।
मैन ऑफ द मैच

रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी 42 रनों की पारी खेली ।वहीं फील्डिंग में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सैमसंग, करुण नायर का कैच पकड़ा।
मैन ऑफ द मैच बने रिंकू पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही है बात

“मैं पिछले 5 साल से मौका पाने का इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार मौका पाकर अच्छा लग रहा है। मैंने बहुत मेहनत की, चोट से वापसी की ।जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, भैया (राणा) और बाज (मैकुलम) ने मुझे अंत तक रुकने और इसे खत्म करने के लिए कहा।” चौथे विकेट के लिए नीतीश राणा (48) और रिंकू सिंह (42) ने 38 गेंदों में नाबाद 66 रन जोड़कर कोलकाता को जीत दिल दी ।







