GTvsDC: प्रेजेंटेशन के दौरान ऋषभ पंत ने बताई हार की ये वजह, हार्दिक ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट,  जानिए

0
110
views
GTvsDC: During the presentation, Rishabh Pant told this reason for the defeat, Hardik told the turning point of the match, know
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का 10वां मुकाबले में  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली टीम  दिल्ली कैपिटल्स ने हार्दिक की कप्तानी वाली टीम गुजरात से 14 रनों से मैच को गंवा दिया है। जहाँ एक समय दिल्ली  गुजरात पर भारी नज़र आ रही थी वहीँ ऋषभ के ख़राब हुक शॉट की वजह से दिल्ली को हार से इसकी कीमत चुकनी पड़ी ।

बता दें की  यह इस सीजन की दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 171/6 20 ओवर में बनाये जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 157 रन ही बना पाई ।वहीं टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 43 रन बनाकर पवेलीयन  लौटे । गुजरात टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रहे शुभमन गिल जिन्होंने 84 रन की पारी खेली वहीँ लौकी ने शानदार गेंदबाज़ी की और 4 विकेट चटकाए । जानिए कप्तानों ने की क्या कहा।

ऋषभ पंत ने जानिए क्या कहा :

“मुझे लगता है कि विकेट के अनुसार लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था। हमने स्टार्ट अच्छा किया लेकिन  मिडिल ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं हुई , हमने नियमित अंतराल में विकेट गवाएं । पावरप्ले में हमने 2 से 3 और  मिडिल ओवर में तीन विकेट गंवाए। मुझे लगता है कि इतने विकेट गंवाने के बाद टीम पर दवाब बढ़ा और मैच में जीत कठिन हो गई । टॉस पर बोलते हुए पंत ने कहा की  पिच के अनुसार मौसम की स्थिति के आधार पर  बल्लेबाजी  या गेंदबाजी करने का फैसला आगे भी लिया जायेगा ।

आगे पंत ने अपने बयान में कहा की मेंटर  (पोंटिंग) पहले दिन से ही कमाल के हैं। हाँ ये साफ़ है की जब आप हारते हैं तो आपका दिल टूट जाता है, लेकिन सुधार करने के उपरांत आप अच्छा प्रदर्शन करते हो और  बेहतर माहौल होता है तो लोग आगे के  मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।”

हार्दिक ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

हार्दिक ने कहा की जिस तरह से खिलाडी मुश्किल समय में सामने आकर अपना बेस्ट दे रहे हैं मई काफी प्रभावित हूँ ।  हमारे पास जिस तरह की अटैकिंग टीम है, जहाँ अगर टीम 10 रन कम भी बनती है तो फील्डिंग और गेंदबाज़ी में हम उसे मैनेज कर लेंगे । मैंने सोचा था एक समय  दिल्ली आगे थी, लेकिन फिर लॉकी ने ऋषभ को आउट कर मैच का रुख बदल दिया । उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की । हालाकिं हमने लगभग 10-15 रन कम बनाये ।

“लेकिन हमारे पास जो गेंदबाजी है, किसी भी टीम को रोकने के लिए हमारी गेंदबाज़ी यूनिट सक्षम हैं । वरुण  के मिडिल ओवर में खीचाव के कारण हमारे पास एक गेंदबाज कम था,  जब तक ऋषभ पिच पर थे दिल्ली मैच में बानी हुई थी , या कहे शायद दिल्ली आगे थी, लेकिन लॉकी के उस एक ओवर ने वास्तव में चीजों को हमारे हक़ में कर दिया । ये वही  शुभमन है जिसे हम सभी देखना चाहते हैं और मुझे आशा है कि  सभी टीम खिलाड़ी उससे आत्म विश्वास ले पायेगें ।
”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here