55 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल की सूची में उलटफेर, डुप्लेसिस की पारी से धवन टॉप-3 से हुए बाहर, देखें टॉप-10 की सूची

0
83
views
55 matches ended, Orange-Purple's list reversed, Dhawan out of top-5 due to du Plessis's innings, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

IPL के 55वें मुकाबले में CSK ने DC को 91 रन से रौंद दिया है। इस शानदार जीत के साथ बेहतर रन रेट की वजह से चेन्नई  8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में कोलकाता से ऊपर आठवें स्थान पर काबिज हो चुकी है । टॉस हारकर दिल्ली ने चेन्नई को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाये, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई ।



CSK की ओर से सर्वाधिक रन डेवॉन कॉन्वे ने बनाये  जहाँ उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 49 गेंद में आतिशी 87 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक रहा । ऋतुराज गायकवाड़ भी अच्छे फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने 33 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रन की पारी खेली । जडेजा की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया और उन्होंने महज 19 गेंद में 32 रन की आतिशी पारी खेली ।

फिनिशर धोनी

अंत में धोनी ने भी फिनिशर की पारी खेली और 8 गेंद में 21 रनों की पारी खेली। जहाँ उन्होंने एक चौका और 2 छक्के जड़े। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक विकेट खलील अहमद ने चटकाए जहाँ उन्होंने  4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किये ।



209 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम महज 17.4 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई । दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मार्श रहे जिन्होंने 20 गेंद में 25 रन की पारी खेली । ऋषभ पंत ने 11 गेंद में 21 रन बनाये । शार्दुल ने 19 गेंद में 24 रन बनाये ।

जहाँ दिल्ली ने अपने विकेट गुच्छे में खोये एक समय 7 ओवर में 70 + रन पुरे करने वाली दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर पड़ी ।केएस भरत  8 रन बनाकर पवेलियन लौटे वार्नर 19 रन बनाकर महेश थीक्षणा का शिकार बने । चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।



मैन ऑफ़ द मैच

55 matches ended, Orange-Purple's list upturned, Dhawan out of top-3 due to du Plessis's innings, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

डेवॉन कॉन्वे जिन्होंने ने  49 गेंद में 87 रनों की पारी खेली थी उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

55वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर



आईपीएल के 55 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ  बैंगलोर  के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान फाफ दू प्लेसिस ने हैदराबाद के विरूद्ध शानदार 50 गेंद पर 73 रन बनाकर टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली है । उनके इस पारी से नंबर 3 की पायदान से शिखर धवन को फिसलना पड़ा है ।

55 matches ended, Orange-Purple's list upturned, Dhawan out of top-3 due to du Plessis's innings, see top-10 list

ऑरेंज कैप की लिस्ट में शिखर धवन अब तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर 381 रनों के साथ आ गए हैं । बटलर  618 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर अब  डुप्लेसिस  389 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अब धवन 381 रन के साथ  हैं , पांचवें स्थान पर डेविड वार्नर 375 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर क्विंटन दी कॉक   344 रन के साथ हैं ।

55वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़



 

55 matches ended, Orange-Purple's list upturned, Dhawan out of top-3 due to du Plessis's innings, see top-10 list

55 वें  मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने मिला है जहाँ यजुवेंद्र चहल 22 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । वहीँ चौथे स्थान से हसरंगा ने छलांग लगाकर अब चहल को चुनौती दे दी गई । हसरंगा ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट लेकर अब दूसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ आ गए हैं ।

राबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे  स्थान पर हैं ।  चौथे  स्थान पर अब कुलदीप यादव 18 विकेट के साथ हैं । पांचवें  पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । छठे स्थान पर खलील अहमद  16 विकेट के साथ मौजूद है। जहाँ काटें की टक्कर हसरंगा और चहल के बीच देखने मिल रही है ।



पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

 

55 matches ended, Orange-Purple's list upturned, Dhawan out of top-3 due to du Plessis's innings, see top-10 list

दिल्ली पर मिली बड़ी जीत के साथ  CSK के 8 अंक हो गए हैं। वहीं, अंकतालिका में चेन्नई अब कोलकाता से ऊपर पहुंच गई है जहाँ अब चेन्नई 8 वे स्थान पर आ गई है ।

 



इस हार के बाद दिल्ली के सिर्फ 10 अंक के साथ 5 वें स्थान पर हैं। पहले स्थान पर लखनऊ 16 अंक के साथ , दूसरे स्थान अपर गुजरात 16 अंक के साथ काबिज हैं । तीसरे स्थान पर राजस्थान 14 अंक के साथ हैं । प्लेऑफ की रेस में अब तीन टीम CSK  SRH और DC इन तीनों के बा 10-10 अंक हैं । वहीँ RR और RCB के 14-14 अंक हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here