21 मैच समाप्त: ऑरेंज कैप की लिस्ट में शुभमन ने गवाया बटलर से आगे निकलने का मौका, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की टॉप-10 की सूची

0
202
views
21 matches ended: Shubman lost his chance to overtake Butler in Orange Cap's list, see Orange-Purple Cap's top-10 list

गुजरात  (GT) और हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2022 के 21 वें मुकाबले में हैदराबाद ने रोमांचक मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2022 में अपनी दूसरी जीत दर की । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 162/7  रन बनाए ।जहां जीत के लिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है । गुजरात की टीम की यह आईपीएल 2022 में पहली हार है ।

GT ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन की पारी खेली। SRH की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन से खाते में 2-2 विकेट आए। SRH  ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य  हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ  से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक (57) रन बनाये यह विलियम्सन का IPL का आईपीएल में 18वां अर्धशतक रहा । अभिषेक ने 42 और पूरन ने 34 रन की नाबाद पारी खेली । गुजरात की ओर से हार्दिक और रशीद को एक- एक सफलता मिली ।

21 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की सूची

21 matches ended: Shubman lost his chance to overtake Butler in Orange Cap's list, see Orange-Purple Cap's top-10 list
PC: GUJRAT TITANS/Twitter
POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 बटलर 4 4 218 72.67 141.56 15 15
2 क्विंटन डि कॉक 5 5 188 37.60 132.39 21 3
3 शुभमन गिल 4 4 187 46.75 159.83 18 5
4 ईशान किशन 4 4 175 58.33 125.00 20 3
5 हेटमायेर 4 4 168 84.00 178.72 10 14
6 लिविंगस्टोन 4 4 162 40.50 190.59 13 12
7 पृथ्वी शॉ 4 4 160 40.00 170.21 21 6
8 दीपक हूडा 5 5 155 31.00 130.25 13 6
9 फाफ डुप्लेसिस 4 4 138 34.50 131.43 10 7

 

आई पी एल 2022 में 21 मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 की सूची में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर पहले पायदान पर 218  रन के साथ है । वहीँ आज शुभमन के पास मौका था जहाँ वह आज ऑरेंज कैप को हासिल कर सकते थे लेकिन आज वह 7 रन पर आउट हुए । शुभमन गिल लिस्ट में तीसरे  स्थान पर 187 रन के साथ हैं । दूसरे स्थान पर क्विंटन डि कॉक 188 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर ईशान किशन 175 रन के साथ हैं ।

21 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

PLAYER MATCHES OVERS BALLS WKTS AVG
चहल 4 16.0 96 11 9.45
उमेश यादव 5 20.0 120 10 13.20
कुलदीप यादव 4 15.4 94 10 11.60
हसरंगा 4 16.0 96 8 15.00
नटराजन 4 16.0 96 8 16.62
आवेश खान 5 18.4 112 8 19.75
राहुल चाहर 4 16.0 96 7 14.43
खलील 3 12.0 72 7 12.29
बोल्ट 4 16.0 96 7 16.57
हर्षल पटेल 4 16.0 96 6 14.67

आईपीएल 2022 में अब तक हुए 21 मैचों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 की सूची में यजुवेंद्र चहल चार मैच में एक 11 विकेट टेकर टॉप पर  हैं। इस मैच में हैदराबाद के गेंदबाज़ नटराजन ने 2 विकेट हासिल कर आवेश खान को पछाड़ पांचवें स्थान पर आ गए हैं । उमेश यादव दूसरे और कुलदीप यादव तीसरे  स्थान पर हैं ।

21 मैच के बाद : अंकतालिका पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
राजस्थान  4 3 1 6
कोलकाता 5 3 2 6
बैंगलोर 4 3 1 6
लखनऊ 5 3 2 6
गुजरात  4 3 1 6
दिल्ली  4 2 2 4
पंजाब 4 2 2 4
हैदराबाद  4 2 2 4
मुंबई इंडियंस 4 0 4 0
चेन्नई 4 0 4 0

 

राजस्थान की टीम  पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है । दूसरे स्थान पर कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ हैं । तीसरे स्थान पर गुजरात 6 अंक के साथ है । चौथे स्थान पर बैंगलोर 6 अंकों के साथ हैं । गुजरात की टीम 5 वें स्थान पर आ गई है । हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ 8 वें स्थान पर है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here