IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही ढाका टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों ने कहर बरपाया जहाँ बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई और जिसके जवाब म,EI भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़तम होने तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं । भारत के तेज गेंदबाज़ों की जोड़ी से लेकर स्पिनर आश्विन ने जबरदस्त धारधार गेंदबाज़ी की और बांग्लादेश के बल्लेबाजों से कठिन प्रश्न पूछे । मीरपुर में रविचंद्रन अश्विन की कैरम बॉल की खूब चर्चा हुई। बांग्लादेश की पहली पारी में आश्विन ने 4 विकेट हासिल किये जहाँ नजमुल शांन्तो, लिटन दस,मोमिनुल हक, खालिद अहमद का विकेट शामिल रहा ।
मोमिनुल हक शतक से चुके ठोके 84 रन
Mominul Haque ने बांग्लादेश की और से सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली। जहाँ उन्होंने 12 चौके 1 छक्के ठोके। वहीँ अपने शतक से केवल 16 रन दूर मोमिनुल हक अश्विन का शिकार बने । वहीँ पहली पारी में आश्विन ने 21.5 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किया ।
अश्विन ने मोमिनुल हक को कैरम बॉल पर किया धराशाही

मोमिनुल हक को आश्विन ने सबसे पसंदीदा कैरम बॉल पर आउट कर सनसनी मचा दी । जहाँ 74 वे ओवर की तीसरी गेंद अश्विन ने मोमिनुल हक से दूर डाली जहाँ मोमिनुल हक ने उसे कवर ड्राइव लगाने के लिए लाइन पर आये लेकिन गेंद को छोड़ दिया जहाँ गेंद जाते जाते ग्लव्ज को चुटी हुई हुए सीधा विकेटकीर ऋषभ पंत के हाथों में गई। जहाँ आश्विन के इस गेंद का उत्तर सही मायनें में मोमिनुल हक के पास नहीं दिखा और भाग्य ने भी उनका साथ नहीं दिया । जहाँ अल्ट्रा एज में स्पाइक को साफ़ देखा गया । वहीँ 84 उन की शानदार पारी खेलने के बाद हक का अंत हुआ ।
वीडियो
#INDvBAN #ashwin
What a Ball.😘🔥 pic.twitter.com/iODTTi7eqH— Anuj (@Anuj0198) December 22, 2022







