Ind Vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका टेस्ट मैच का आज पहला दिन है। दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 227 रन बनाये । जिसके जवाब में दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारत ने अपने तीन बल्लेबाज़ को गवा चुकी है जिसमें पुजारा , लोकेश राहुल और शुभमन गिल शामिल है । वहीँ लंच से ठीक पहले ऋषभ पंत से बड़ी गलती होइते होते बची जहाँ विराट कोहली रन भागने के लिए दौड़ लगाई और अंत में ऋषभ पंत ने उन्हें माना कर दिया । जिसके बाद विराट कोहली गुस्से में आये नज़र । लिउँछ तक भारत ने 86 रन पर 3 विकेट खो चुके हैं ।
लंच तक भारत ने खोये अपने 3 बड़े विकेट
मीरपुर में भारत ने दूसरे दिन लंच तक अपने तीन विकेट खो दिए हैं जहाँ लोकेश राहुल (20) , शुभमन गिल (10) और पुजारा (24) मैदान छोड़ चुके हैं जहाँ बांग्लादेश के स्पिनर ने कहर बरपाया है । एक के बाद एक स्पिनर के हाथों ये तीन बल्लेबाज़ आउट हुए । जहाँ तैजुल इस्लाम ने कहर बरपाया । वहीँ लंच से ठीक पहले विराट कोहली बाल बाल रन आउट होने से बचे ।
विराट कोहली की पारी
विराट कोहली ने 65 गेंद पर 2 चौके की मदद से 18 रन की पारी खेली है । जहाँ वो पिच पर एक छोर संभाले हुए हैं वहीँ पुजारा के आउट होने के बाद आये ऋषभ पंत ने आने के साथ 14 गेंद पर एक चौके की मदद से 12 रन की पारी खेली । जहाँ लंच से ठीक पहले विराट रन आउट होते होते बचे ।
बाल बाल बचे विराट

36 वे ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मिड ऑन की तरफ शॉट खेल एक रन लेने के लिए भागे लेकिन ऋषभ पांबत गेंद को देखने में व्यस्त लगे और बीच मैदान से पंत ने विराट कोहली को वापसी करवाई । जहाँ छलांग लगाकर बाल बाल विराट कोहली बचे और क्रिच में पहुंचे इसके बाद गुस्से से विराट कोहली ने पंत की तरफ देखा । जहाँ पंत उनसे बाद में बातचीत करते नज़र आये ।
वीडियो
kohli 😭 pic.twitter.com/lkx1FRvuzR
— ` (@murdockflix) December 23, 2022







