ZIM vs BAN: 303 रन बनाने के बाबजूद मिली हार के बाद बौखलाए तमीम इक़बाल ने कहा “इतने रन और थे बनाने” 

0
1096
views
Zimbabwe Cricket
PC: Twitter

जिंबाब्वे और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज श्रृंखला का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे रोमांचक अंदाज में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने 48.2 ओवर में पूरा कर सनसनी मचा दी। इस जीत के साथ जिंबाब्वे की टीम इस द्विपक्षीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

इनोसेंट ओ सिकंदर रजा बने संकटमोचक

ZIM vs BAN: Tamim Iqbal was furious after the loss despite scoring 303 runs, said "so many more runs to make"
PC:Zimbabwe Cricket/Twitter

303 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम एक समय अपने सलामी बल्लेबाजों को 6 रन के स्कोर पर खो चुके थे वही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इनोसेंट ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 110 रनों की पारी खेली वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी सिकंदर रजा ने 109 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और छह छक्के की मदद से 109 गेंदों पर 135 रनों की अविजित पारी खेल जिंबाब्वे की जीत सुनिश्चित की।

बांग्लादेश की ओर से बने 4 अर्धशतक

बांग्लादेश की ओर से कुल चार अर्धशतकीय पारी खेली गई। जहां कप्तान तमीम इकबाल ने 62 , लिंटॉन ने  81 , अनामुल ने 73 रन तथा मुशफिकुर रहीम ने 52 रन की पारी खेली।

तमीम इकबाल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन ने कही ये बात

Tamim Iqbal
PC:Zimbabwe Cricket/Twitter

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने बड़ा अजीबोगरीब बयान दिया “मुझे नहीं लगता था कि हमारे पास पर्याप्त  रन था। जहाँ 15-20 रन हमें और थे बनाए । हमें पता था कि हमें पहले 10-15 ओवर में विकेट धीमी होगी और इस समय हमें टेस्ट मैच की तरह बल्लेबाजी करनी होगी। हार की वजह की नात करते हुए तमीम ने कहा की हम नियमित रूप से कैच छोड़ते रहे हैं और इसका परिणाम आपके सामने है । मैच के दौरान 81 रन पार्ट लिटन दास रिटायर हर्ट हुए थे उनके बारे में उन्होंने कहा की  मुझे लगता है कि लिटन श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here