(NederlandvsNewzealand 2nd T20I) नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकटों से जीत लिया ।इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने श्रृंखला को 2/0 से जीतकर नीदरलैंड का क्लीन स्वीप किया। वहीं मैच में ऐसा भी दौर आया जब डारिल मिचेल ने लगातार 2 गेंदों में छक्का जड़ा और गेंद स्टेडियम पार पानी की नहर में जा गिरा। आगे खबर विस्तार से ।
टॉस जीतकर नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जाने द लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 14 ओवर में 149 बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत कर डच टीम का सफाया किया।
नीदरलैंड टीम के बास लीड़े ने खेली अर्धशतकीय पारी

नीदरलैंड टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नीदरलैंड के बल्लेबाज बास लीड़े ने 48 गेंद में शानदार 53 रनों की पारी खेली। स्कॉट एडवर्ड ने 20 गेंद में 26 रन का योगदान दिया। वहीं टॉम कॉपर ने 17 गेंद में 26 रन बनाए। जहां नीदरलैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर सामना किया।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किया। टिकनर ने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट तथा सोढ़ी ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट अर्जित किया।

न्यूजीलैंड की ओर से कैप्टन सीटेंनर ने 42 गेंद पर 77 रन की पारी खेली। मिचेल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां उनके लगातार 2 गेंद पर 2 छक्के ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
गेंद को पहुंचा दिया पानी में
14वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मिचेल ने रयान को रिमांड पर लेते हुए सीमा पार स्टेडियम से लगे हुए पानी की नहर में पहुंचा दिया। जहां 14 वें ओवर की दूसरी गेंद जो की फुल लेंथ डिलीवरी थी जिसे मिचेल ने गेंदबाज के सर के ऊपर से छक्का जड़ दिया।
14 वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर से गेंदबाज ने गलती दोहराई और फिर से फुल लेंथ डिलीवरी पर मिचेल ने बल्ला घुमाया और गेंद को स्टेडियम पार पानी में पहुंचा दिया। जिसके बाद पानी के अंदर से नेट से गेंद को निकाला गया। जहां लोग गेंद के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए।
वीडियो
View this post on Instagram







