(Babgladesh vs Zimbabwe 1st ODI) जिंबाब्वे और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब जिंबाब्वे में खेला गया। जहां जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने 5 विकेट से मैच को जीतकर एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया। इस रोमांचक मैच में जिंबाब्वे ने बांग्लादेश जो कि उनसे शक्तिशाली टीम आंकी जा रही थी उन्हें पटखनी दे दी है।यह चौथी दफा था जब जिम्बाब्वे ने 300 से अधिक का आंकड़ा चेज किया हो।
रजा और इनोसेंट काई का शानदार शतक

बांग्लादेश के 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की शुरुआत बेहद खराब है जहां जिंबाब्वे के 2 विकेट 6 रन पर गिरे थे । वही सिकंदर रजा और इनोसेंट( Kaia) ने पारी को संभाला और दोनो के बीच 192 रन शानदार शतकीय साझेदारी हुई। इनोसेंट ने 122 गेंद में 110 रन बनाए जहां उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े।
वहीं सिकंदर रजा ( Raza)ने 109 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 138 रन बनाए और जिंबाब्वे की जीत सुनिश्चित की। हालांकि जब रजा 43 रन पर तू तो उनका कैच ड्रॉप हुआ जिसका खामियाजा बांग्लादेश की टीम को भुगतना पड़ा। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी की बात की जाए तो मुस्तफिजुर रहमान, इस्लाम ,हुसैन को एक-एक सफलता हाथ लगी।
बांग्लादेश की ओर से लगे चार अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में शानदार 303 रन बनाए। जहां बांग्लादेश की ओर से टॉप 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जहां तमीम इकबाल ने 62 लिटन दास ने 81, अनामुल हक ने 73 तथा मुस्तफिजुर रहीम ने 52 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 300 के पर पहुंचाया। एक समय 303 रनों का आंकड़ा पाकर बांग्लादेश बुलंदी पर थी लेकिन जिंबाब्वे की टीम ने पलटवार करते हुए बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली। जिंबाब्वे की ओर से विक्टर तथा सिकंदर रजा को एक-एक सफलता हाथ लगी।
मैन ऑफ़ द मैच

सिकंदर रजा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जिसके लिए उन्हें चेक के साथ ट्रॉफी दी गई। सिकंदर नजरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 109 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 135 रनों की पारी खेली।







