आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (Men’s Test Batting Rankings) में बल्लेबाजों की श्रेणी में भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू कर चुके जयसवाल ने लंबी छलांग लगा दी है। वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा का भी जलवा देखने वाला रहा जहां उन्होंने भी अब टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। हालाकि विराट ने अपने 500 वें इंटरनेशनल मैच में शतक ठोका लेकिन इसका फर्क अभी देखने नहीं मिल रहा है। वहीं जडेजा ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में उछाल मारा है।
आईसीसी रैंकिंग में यशस्वी जसवाल ने लगाई छलांग

आईसीसी बल्लेबाजी में पदार्पण के साथ अपना जलवा दिखा दिया है। जहां जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) सीधे 63 पायदान पर आ चुके हैं जहां उन्होंने 11 पायदान का सीधा छलांग लगाया है। 466 रेटिंग अंक के साथ अब वे लोकेश राहुल के पीछे हैं। जहां 171 रनों की पारी के बाद जयसवाल ने दो अर्धशतक ठोके। जयसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 पारियों में सर्वाधिक 266 रन ठोके थे। वहीं जयसवाल को रैंक में और सुधार करने के लिए 5 महीनों का इंतजार करना होगा जहां भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी।
रोहित शर्मा को भी मिला शतक का फायदा

डोमनिका के मैदान पर रोहित शर्मा ने 221 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली जहां दो मैच की तीन पारियों में रोहित शर्मा ने 240 रन ठोके जिसका फायदा उन्हें टेस्ट रैंकिंग में देखने मिल रहा है। जहां रोहित शर्मा 10 वें स्थान पर आ चुके हैं।।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग(Men’s Test Batting Rankings की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 883 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं लबूशेन 869 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर फिर से आ गए हैं। तीसरे स्थान पर रूट 852 रेटिंग अंक के साथ हैं ।ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 847 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।पांचवे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम 835 रेटिंग अंक के साथ हैं। छठे स्थान पर स्टीव स्मिथ 833 रेटिंग अंक के साथ हैं। सातवें स्थान पर मिचेल 792 रेटिंग अंक के साथ है। आठवें स्थान पर उस्मान ख्वाजा 788 रेटिंग अंक के साथ हैं। नवें पायदान पर करुणारत्ने 759 रेटिंग अंक के साथ हैं। दसवें स्थान पर रोहित शर्मा 759 रेटिंग अंक के साथ हैं। जहां करुणारत्ने और रोहित के रेटिंग अंक एक समान हैं।







